जिला बार एसोसिएशन मेरा परिवार : खन्ना कहा, बार एसोसिएशन की हर समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव अधिवक्ताओं के साथ खड़ा हूँ

by

होशियारपुर 18 अगस्त  : जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर द्वारा एल.ए.डी.सी. (Legal Aid Defense Counsel) के मुद्दे को लेकर की गई हड़ताल के दौरान पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश राय खन्ना ने वकीलों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के समक्ष फोन के माध्यम से उठाया। खन्ना के हस्तक्षेप के बाद केंद्रीय कानून मंत्री द्वारा वकीलों की मांगों को स्वीकार किए जाने पर जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर की ओर से उनका विशेष रूप से सम्मान किया गया।
इस मौके पर अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वह स्वयं भी पेशे से अधिवक्ता हैं और जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर उनके लिए परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है और वकीलों की समस्याओं का समाधान होना न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी आवश्यक है। खन्ना ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर की किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह दिन-रात अधिवक्ताओं के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब भी बार एसोसिएशन की ओर से कोई समस्या या मांग उनके ध्यान में लाई जाएगी, वह उसे संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य देश में न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुलभ और मजबूत बनाना है तथा इस दिशा में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने कहा कि खन्ना द्वारा जिस तत्परता से वकीलों की मांगों को केंद्रीय कानून मंत्री के समक्ष उठाया गया और उसका सकारात्मक समाधान करवाने में भूमिका निभाई गई, वह अधिवक्ता समुदाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट आर.पी. धीर, एडवोकेट विनय शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यन एडवोकेट घुम्मन, एडवोकेट दिलबाग सिंह बागी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को महाराजा रणजीत सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया तथा वकीलों की मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार : 376 के दर्ज पुराने मामले में की गई ग्रिफ्तारी

चंडीगढ़ :  सनौर हल्के से आम आदमी पार्टी  के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी धारा 376 के एक पुराने मामले...
article-image
पंजाब

पंजाब ने DGP के चयन के लिए यूपीएससी को आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने कथित तौर पर राज्य के लिए एक नियमित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन पर विचार के लिए 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एक सूची केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

 माहिलपुर , 19 जनवरी : माहिलपुर – गढ़शंकर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार ए एस...
article-image
पंजाब

रब ने बना दी जोड़ी! फेसबुक पर दोस्ती….अब कनाडा की रहने वाली 3 फीट की लड़की से हरियाणा के ढाई फीट के छोरे ने रचाई शादी

 हरियाणा के एक छोरे के लिए ये कहावत पूरी तरह से सच साबित हुई है. जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. वो सिर्फ ढाई फुट के हैं। उन्होंने कनाडा...
Translate »
error: Content is protected !!