जिला मजिस्ट्रेट की ओर से सी.बी.एस.ई एफिलेटिड स्कूलों को 10 अप्रैल तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाने के लिए स्कूल खोलने की दी गई आज्ञा  

by

स्कूल प्रबंधकों को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान कोविड-19 संबंधी हिदायतों का पालन करने के दिए निर्देश
होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने सिटी कोआर्डिनेशन सी.बी.एस.ई होशियारपुर की ओर से प्राप्त पत्र को मुख्य रखते हुए जिले में सी.बी.एस.ई से एफिलेटिड स्कूलों में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं करवाने के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने की आज्ञा दे दी है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए जिले में 10 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाया गया है, इसके अलावा जिले के समूह शैक्षणिक संस्थाओं को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिटी कोआर्डिनेशन सी.बी.एस.ई होशियारपुर की ओर से पत्र लिखकर उनके ध्यान में लाया गया है कि सी.बी.एस.ई एफिलेटिड स्कूलों में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं हो रही हैं। इस लिए उक्त परीक्षाओं की महत्ता को ध्यान में रखते हुए जिले में पै्रक्टिकल की परीक्षाओं के मद्देनजर 10 अप्रैल तक संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं को स्कूल बंद करने संबंधी जारी आदेशों से छूट प्रदान की जाती है।
अपनीत रियात ने बताया कि यह छूट संबंधित विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल पेपरों वाले दिन पेपरों में अपीयर होने व स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा कंडक्ट करवाने के लिए दी गई है। सभी स्कूल प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट, शैड्यूल स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर डिसप्ले करने के पाबंद होंगे।  उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्कूल के प्रबंधक, प्रिंसिपलों को यह भी हिदायत की जाती है कि परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 से संबंधित केंद्र, राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर जारी हिदायतों का पालन यकीनी बनाया जाए व सामाजिक दूरी व सैनेटाइजेशन आदि का उचित प्रबंध अपने स्तर पर करना यकीनी बनाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने अपने लोगों के साथ नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर किया अन्याय : पीयूष गोयल

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल न होकर अपने लोगों के साथ अन्याय किया है। ...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 55 मोबाइल वारिसों के किए हवाले : होशियारपुर पुलिस ने 55 गुम हुए मोबाइल ट्रेस कर किए बरामद

अब तक 100 फोन ट्रेस किए होशियारपुर : एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देशों तहत होशियारपुर एरिया के विभिन्न पुलिस सांझ केंद्रों में आम पब्लिक के गुमशुदा मोबाइल फोनों की शिकायतों लेकर पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री ने किया : टाहलीवाल में अग्निशमन चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, फायर सब स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा

रोहित जसवाल। ऊना, 2 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने टाहलीवाल में 4 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!