जिला मुख्यालय एवं उपमण्डल कार्यालयों में बजट भाषण का हुआ लाइव प्रसारण : जिला के सभी अधिकारियों ने बजट भाषण में दिखाई रुचि

by
शिमला, 17 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट का सीधा प्रसारण जिला शिमला के मुख्यालय एवं उपमण्डलाधिकारी कार्यालय में सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा देखा गया। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुत किए गए बजट में खास रुचि दिखाई।
जिला मुख्यालय में प्रसारण की व्यवस्था उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में की गई थी, जहां पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज सहित जिला के विभिन्न जिला अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उपमण्डल रोहडू में उपमण्डलाधिकारी विजय वर्धन सहित उपमण्डल स्तर के अधिकारीगण, उपमण्डल चौपाल में उपमण्डलाधिकारी हेमचंद वर्मा सहित उपमण्डल स्तर के अधिकारीगण, उपमण्डल जुब्बल में उपमण्डलाधिकारी राजीव सांख्यान सहित उपमण्डल स्तर के अधिकारीगण, उपमण्डल रामपुर में उपमण्डलाधिकारी निशांत तोमर सहित उपमण्डल स्तर के अधिकारीगण, उपमण्डल कुमारसैन में उपमण्डलाधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा सहित उपमण्डल स्तर के अधिकारीगण, उपमण्डल कुपवी में उपमण्डलाधिकारी अमन कुमार सहित उपमण्डल स्तर के अधिकारीगण, उपमण्डल ठियोग में उपमण्डलाधिकारी मुकेश शर्मा सहित उपमण्डल स्तर के अधिकारीगण एवं अन्य जगहों पर भी बजट भाषण का सीधा प्रसारण देखा गया।
बजट भाषण के उपरांत उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन एवं सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों को प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों के साथ बजट भाषण पर विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विस सत्र के लिए बुधवार को रणनीति बनाएगा भाजपा विधायक दल : जयराम ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। धर्मशाला में 26 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा श्रावण अष्टमी मेला : श्रावण अष्टमी मेले के दौरान 500 गृह रक्षक देंगे सेवाएं

बिलासपुर, 15 जुलाई :  श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में शांति स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य, न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार : विशाल कौंडल

एएम नाथ। चंबा 20 मार्च :    जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण चंबा द्वारा बालू हिपा सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा बीमा कंपनियों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शोभायात्रा के माध्यम से नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल, “नशे को ना, जिंदगी को हां“ का दिया संदेश

3 दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का हुआ भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रहे मौजूद देशभक्ति गीतों की धूनों से गुंजी राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!