जिला मुख्यालय चंबा में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

by

शहरी एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्मानी करेंगे समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में 79 बां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता टीसीपी, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि
15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड के जवानों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा, डाइट तथा स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के प्रतिनिधियों को भी समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी क्षेत्रवासियों से ऐतिहासिक चौगान में मनाए जा रहे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने लगाया था ‘वोट चारी’ का आरोप : SIT ने लिया बड़ा एक्शन, पहली गिरफ्तारी

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप पर कर्नाटक पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. राहुल गांधी ने पांच नवंबर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक कार्यबल और मशीनरी को तैयार रखने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और इनमंे किसी भी तरह की संभावित वृद्धि की स्थिति से निपटने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता : जयराम ठाकुर

आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद दिल्ली जाकर करेंगे निवेदन एएम नाथ। मंडी : आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने रविवार को थुनाग आ रहे अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल के दौरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भाजपा ने पूरा किया 9 जिला अध्यक्षों का चुनाव-जानें कहां कौन बना अध्यक्ष?

शिमला : हिमाचल में भाजपा नए जिला अध्यक्षों का चयन करने की मुहिम में लगी है। भाजपा के हिमाचल में 16 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें 9 जिलों में सर्वसम्मति से अध्यक्षों का चुनाव कर...
Translate »
error: Content is protected !!