जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर 24 घंटे खुले रहेंगे कंट्रोल रूम : आपदा प्रबंधन को लेकर मुस्तैद रहे अधिकारी : उपायुक्त

by

नदी नालों के पास जाने से परहेज करें लोग
धर्मशाला 08 जुलाई। डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कहा मौसम मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे भारी बारिश की संभावना है । उन्होंने आम जनमानस से आग्रह करते हुए कहा की नदी नालों के करीब ना जाएं और किसी भी आपदा की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 या 7650991077 पर संपर्क करें ।
उपायुक्त ने जिला के पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
“आपदा प्रबंधन को लेकर रहे सतर्क” डीसी निपुण जिंदल ने कहा की आपदा प्रबंधन को लेकर लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग वन विभाग के अधिकारियों को मुस्तैद रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही आपदा प्रबंधन की टीमों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि राहत तथा पुनर्वास के कार्य त्वरित प्रभाव से किए जा सके।
24 घंटे खुले रहेंगे कंट्रोल रूम :
उपायुक्त ने कहा जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहेंगे ताकि आम जनमानस आपदा से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम में दे सकें ताकि राहत और पुनर्वास के कार्य त्वरित प्रभाव से किए जा सके
*फौरी राहत तुरंत मुहैया करवाएं* डीसी निपुण जिंदल ने कहा राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं भारी बारिश से किसी भी स्तर पर जान माल का नुकसान होने पर फौरी राहत प्रभावित व्यक्तियों को तुरंत प्रभाव से मुहैया करवाएं तथा तथा पुनर्वास के लिए भी कारगर कदम उठाएं ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो ।
बाधित मार्गों को तुरंत प्रभाव से करें बहाल :
उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कांगड़ा जिला में बंद मार्गों को तुरंत प्रभाव से खोलने के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर जेसीबी इत्यादि तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं शाम 5:00 बजे तक धर्मशाला मैकलोडगंज वाया खड़ा डंडा रोड जालग झुगा देवी तथा हलेर नानपुरी संपर्क मार्ग के बाधित होने की सूचना है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र बल की साइकिल रैली को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन

ऊना, 27 सितंबर: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं के प्रहरी सशस्त्र सीमा बल के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी, कांगड़ा से राजघाट दिल्ली के लिए शुरू हुई साइकिल यात्रा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार ने प्रदेश को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया : किशोरी लाल

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित एएम नाथ।  बैजनाथ, 21 नवंबर : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में माॅक ड्रिल का आयोजन

विभिन्न एजेंसियों सहित एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने लिया भाग एएम नाथ। धर्मशाला  : एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किये जाने वाले आगामी टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिंदगी को हां, नशे को ना: नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए आयोजित वॉकथान में होशियारपुर वासियों ने लिया उत्साह से भाग

नशे से बचाने के लिए जागरुकता के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही नि:शुल्क की सुविधा: डिप्टी कमिश्नर – होशियारपुर पुलिस नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए वचनबद्ध: एस.एस.पी – विद्यार्थियों,...
Translate »
error: Content is protected !!