जिला में इस वर्ष हुई 42 सड़क दुर्घटनाओं में 19 मौतें… 11 स्वयं चला रहे थे वाहन

by

एएम नाथ । शिमला : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिला में जनवरी 2026 में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। सड़क दुर्घटना के 2026 से पिछले तीन सालों का डाटा का आकलन किया जा रहा है। वर्ष 2025 में वर्ष 2024 की तुलना में सड़क दुर्घटना कम दर्ज की गई है। इन सड़क दुर्घटना की संख्या ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक है। सड़क दुर्घटनाओं में मानवीय गलतियों की वजह सबसे अधिक है।
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जनवरी और फरवरी में जिला में 42 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई जिनमें कुल 19 लोगों की मौत हुई। इनमें से 11 स्वयं गाड़ी चला रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यह डाटा चिंताजनक है। ओवरस्पीड, शराब के नशे में, ओवरटेकिंग आदि कतई न करें। हम अपनी जिंदगी और दूसरे की जिंदगी को भी खतरे में न डाले।

आपदा मित्रों के मोबाइल नंबर और पता पुलिस और परिवहन विभाग के साथ करें साझा
अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों को भी सड़क सुरक्षा के लिए लगाने के निर्देश दिए। आपदा मित्र के मोबाइल नंबर और पता पुलिस और परिवहन विभाग के साथ साझा किए जाएं ताकि सड़क दुर्घटना के समय आपदा मित्र की मदद ली जा सके।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विश्व देव मोहन चौहान ने कहा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से गठित एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक समिति होती है। भारत में सड़क सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों के तहत हर जिला में यह समिति बनी है। बैठक में दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की समीक्षा करती है और वहां सुधारात्मक उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करती है। इसके अलावा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम चलाती है। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। जिला भर में सड़क सुरक्षा को लेकर समिति निरंतर कार्य कर रही है।
बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास व रोजगार की दृष्टि से जनहित में कारगर साबित हो रही मनरेगा योजना  : कुलदीप सिंह पठानिया

मनरेगा के तहत विकास खंड भटियात की 20 पंचायतों में 605 विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ 27 लाख 11 हजार 440 रुपए आवंटित एएम नाथ। चम्बा  :   विकास तथा रोजगार के दृष्टिगत  मनरेगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट में मल निकासी प्रणाली पर खर्च होंगे 69 करोड़ रुपए : संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों से तकनीक के सदुपयोग का किया आग्रह

अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि तकनीक का सदुपयोग करें ताकि यह उनकी लक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

232 जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित : HP राज्य सहकारी बैंक जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान मंे रखते हुए पर्वतीय पारिस्थितिकी पर अनुसंधान कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ।  कुल्लू  :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य की पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र प्रक्रिया एवं सतत आजीविका के विषय पर गहन विचार करने पर बल देते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!