हिमाचल में 26 केंद्रीय विद्यालय संचालित…. 6 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना : डॉ. राजीव भारद्वाज

by

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल में 26,505 किमी सड़क और 147 पुल स्वीकृत, कांगड़ा में 3558 किमी सड़क निर्माण : डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ । शिमला :  भाजपा नेता एवं सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज द्वारा लोकसभा के बजट सत्र-II के दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में केंद्र सरकार ने प्रदेश में शिक्षा और ग्रामीण सड़क विकास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी है।
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने 9 मार्च 2026 को लोकसभा में शिक्षा मंत्री से प्रश्न करते हुए पूछा था कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में कितने केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं तथा प्रदेश में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की क्या योजना है।
इस प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 26 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से जिला कांगड़ा में 6 और जिला चंबा में 4 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2025 में पूरे देश में 56 नए केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश में भी 6 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना शामिल है। प्रस्तावित नए केंद्रीय विद्यालयों में
रिरि, जिला कांगड़ा
गोकुल नगर, अपर भगाल, जिला ऊना
नंदपुर, जिला ऊना
घुनाग, जिला मंडी
जिला सिरमौर
जिला शिमला
शामिल हैं।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय देश में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध हैं और यह विशेष रूप से रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों सहित केंद्र सरकार के स्थानांतरणीय कर्मचारियों के बच्चों को एक समान पाठ्यक्रम और बेहतर शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में, जहां बड़ी संख्या में परिवार सेना और अर्धसैनिक बलों में सेवा दे रहे हैं, वहां केंद्रीय विद्यालयों का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।
इसके अलावा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने 10 मार्च 2026 को लोकसभा में ग्रामीण विकास मंत्री से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत जिला कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों और निर्मित सड़कों के बारे में जानकारी मांगी।
इस प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रारंभ से लेकर अब तक चार चरणों में हिमाचल प्रदेश में कुल 26,505 किलोमीटर सड़क लंबाई और 147 पुल स्वीकृत किए गए हैं।
मंत्री ने यह भी बताया कि जिला कांगड़ा में अब तक 3,558 किलोमीटर सड़क निर्माण और 17 पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त नूरपुर ब्लॉक में 272 किलोमीटर सड़क लंबाई तथा 2 पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य दूरदराज के गांवों को सर्व मौसमीय सड़कों से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिल रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर संपर्क और सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 516 लाभार्थियों को 1 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान – महेंद्र पाल गुर्जर रोहित जसवाल।  ऊना, 25 फरवरी- बाल कल्याण समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक...
हिमाचल प्रदेश

गोयला स्कूल से स्टाफ के अभाव में आठ छात्रों ने दूसरे स्कूलों में किया पलायन

काॅमर्स व आर्ट्स के दो-दो व साइंस के एक प्रवक्ता का पद खाली पट्टा मेहलोग, 22 जून (तारा) :  शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला में स्टाफ की भारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से 13 मार्च, 2026 तक मानव संपदा पोर्टल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने किया छात्र-छात्राओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ: मैदान हो या क्लासरूम, कड़ी मेहनत करें विद्यार्थी: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 23 अक्तूबर। अंडर-19 छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सोमवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक पर आरंभ हुई। इसमें जिले भर के स्कूलों के एथलीट भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के...
Translate »
error: Content is protected !!