जिला में निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधी कार्यों पर 16 सितम्बर तक रोक – डीसी जतिन लाल

by
ऊना, 5 जुलाई – जिला में आपदा प्रभावित भवनों व सड़कों के पुनःनिर्माण को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए पहाडों की कटाई पर 16 सितम्बर तक रोक रहेगी। यह आदेश जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 33 व 34 के तहत जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि मानसून मौसम के दौरान अनियमित पहाड़ों की कटाई और अनियोजित निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी। इस तरह की गतिविधियों के चलते जहां जमीनी परतें ढीली या कमजोर हो जाती हैं तो वहीं जान-माल के नुक्सान का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने इस संबंध में जिला के समस्त एसडीएम को इन आदेशों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा इन आदेशों की उल्लंघना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में पशुओं के गायनी, मेडिसन, हड्डियों व पेट से संबंधित रोगों की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

आंचलिक पशु अस्पताल में हो रहे बड़े-बड़े ऑपरेशन, एक वर्ष में 2382 किसान लाभान्वित ऊना : जिला ऊना के बरनोह में आरंभ हुआ आंचलिक पशु अस्पताल किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा बनकर उभरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोेग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह : स्वतंत्रता सेनानियों व कारगिल शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

करसोग  : करसोग में 75वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोेग में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग नरेंद्र सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने डे केयर सेंटर नाहन का निरीक्षण किया

एएम नाथ। नाहन, 30 जनवरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित डे केयर सेंटर नाहन का निरीक्षण किया। उन्होंने डे-केयर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय आजीविका कार्यशाला सम्पन्न

दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में संपन्न हुई कार्यशाला, उपायुक्त बिलासपुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत एएम नाथ। बिलासपुर, 24 मार्च: जिला बिलासपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय आजीविका...
Translate »
error: Content is protected !!