जिला में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की मानदेय आधार पर होगी पुनर्नियुक्ति

by
इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत राजस्व कर्मी 21 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते है अपना आवेदन
एएम नाथ। बिलासपुर 09 जनवरी: जिला बिलासपुर में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मानदेय आधार पर पुनर्नियुक्ति की जा रही है। जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो तथा पटवारी के पद शामिल है।
इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत जिला में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो तथा पटवारी के रिक्त पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें तहसीलदार का एक पद, नायब तहसीलदार के तीन पद, कानूनगो का एक पद तथा पटवारी के 12 पद शामिल है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्रता की दृष्टि से अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में न्यूनतम पांच वर्ष का सेवाकाल होना अनिवार्य है तथा उसके विरुद्ध कोई विभागीय अथवा अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित नहीं होनी चाहिए। पुनर्नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 अप्रैल 2026 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उपायुक्त ने बताया कि चयनित होने पर सेवानिवृत्त तहसीलदार को 70,000 रुपए प्रति माह, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार को 60,000 रूपए प्रति माह, सेवानिवृत्त कानूनगो को 50,000 रूपए प्रति माह तथा सेवानिवृत्त पटवारी को 40,000 रूपए प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुनर्नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर तीन माह के लिए की जाएगी, जिसे कार्य-प्रदर्शन एवं विभागीय आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।
चयन संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा विभागीय समिति की अनुशंसा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित उपायुक्त कार्यालय, बिलासपुर में 21 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त अथवा अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन प्रपत्र जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट http://hpbilaspur.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उपायुक्त कार्यालय, बिलासपुर की संबंधित शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मासिक ई-पास के साथ 6 हफ्तों के भीतर कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्यः डीसी

ऊना (28 अप्रैल)- पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद पंजाब व हिमाचल के बीच दैनिक रूप से कार्यों, व्यवसाय तथा नौकरी के लिए आने-जाने वालों के लिए मासिक ई-पास की व्यवस्था की गई है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण न पढ़ने का निर्णय….कहा ऐसा नहीं लगता कि उन्हें भाषण पढ़ना चाहिए

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के राजभवन और राज्य सरकार के बीच बढ़ती असहमति को उजागर करते हुए, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश : भरमौर का दौरा कर व्यवस्थाओं का DC अपूर्व देवगन लिया जायजा

यात्रा के शुरू होने से पहले प्रंघाला पुल एवं नाले के बाढ़ नियंत्रण कार्य को किया जाए पूर्ण चंबा ,(भरमौर) 9 अगस्त उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के जनजातीय उपमंडल भरमौर का दौरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया। इसके बाद बैठक में वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!