जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित: DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by
एम नाथ। चंबा 20 फरवरी ;
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्षा में किया गया।
उपायुक्त ने इस संदर्भ में नगर परिषद चंबा,डलहौजी छावनी डलहौजी और बकलोह को विस्तृत सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि  चूंकि मैन्युअल स्कैवेंजिंग एक कुप्रथा है। मैनुअल स्कैवेंजरों के साथ हो रहे सामाजिक भेदभाव और इन कार्यों से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए  मैनुअल स्कैवेंजर एक्ट 2013 के तहत ऐसे कार्य प्रतिबंधित है । इस एक्ट का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति को कारावास या नगदी जुर्माना अथवा दोनों सजा का प्रावधान है।
उन्होंने सूखे और अस्वच्छ शौचालय (बिना सेप्टिक टैंक) के संबंध में भी अधिकारियों को सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने जिला के सभी एसडीएम से ऐसे मामलों को लेकर भी सूचना उपलब्ध करवाने को कहा।
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि मैन्युअल स्कैवेंजर(हाथ से मैला उठाने) की प्रथा पूरी तरह बंद है तथा जिला में कोई भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा कश्यप,तहसीलदार संदीप कुमार,मुख्य कार्यकारी अधिकारी  डलहौजी छावनी मेवल क्रिस्टन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 3 महीने में पकड़े गए चिट्टे के 21 मामले, 224 ग्राम बरामद : 15 महीनों में 97 अभियोग, 874 ग्राम चिट्टा बरामद

 रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना जिले में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग को और तेज करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए: मुख्यमंत्री हिमाचल को उसके अधिकार मिलने चाहिए

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां एक निजी न्यूज चैनल के ‘मंच’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए...
हिमाचल प्रदेश

शहरी व ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद : जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के तहत भरें जाएंगे

ऊना : 5 सितंबर – स्वास्थ्य विभाग ऊना द्वारा स्वास्थ्य खंड हरोली, अंब, गगरेट, बसदेहड़ा, थानाकलां, नगर पंचायत दौलतपुर चैक, नगर परिषद बसदेहड़ा, संतोषगढ़ व ऊना में शहरी और ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सबूत मिटाने के लिए 140 फोन बदले : डिजिटल सबूत को छुपाने के लिए सिसोदिया ने ये सब किया

दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी को शराब नीति पर घरते हुए कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को रिमांड पर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!