जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 100 पद … 7 से 11 सितंबर तक होंगे कैंपस इंटरव्यू : वर्मा

by

एएम नाथ। चंबा : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए 10वीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता तथा 19 से 40 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। भर्ती केवल पुरुष अभ्यार्थियों के लिए होगी तथा अभ्यार्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक और वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। चयनित अभ्यार्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17 हजार से 24 हजार रुपये वेतन सहित अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। कैंपस इंटरव्यू 7 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय भरमौर, 8 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा, 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी, 10 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला तथा 11 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में आयोजित किया जाएगा। सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्य प्रदेश में मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार : 18 कैबिनेट,6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 राज्य मंत्रियों सहित 28 मंत्रियों ने ली शपथ

भोपाल   : मध्य प्रदेश में मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार के लिए राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने 18 कैबिनेट, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्य मंत्रियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक – DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ। सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर :  गांव नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में  250 में से 229 ( 91%) अंक हासिल ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान प्राप्त किया।  हरदीप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की कथित हत्याकांड में 1 गिरफ्तार : दूसरा आरोपी दस दिन बाद भी फरार, मुक्तसर की रहने वाली थी युवती, मृत मिली कसोल में युवती

एएम नाथ।  कुल्लू :  जिला कुल्लू  के कसोल में होटल में एक युवती की कथित हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 24 जनवरी...
Translate »
error: Content is protected !!