जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस समारोह आयोजित : सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

by
 रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जनवरी. जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में बुधवार को दसवां पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस हमें उन शहीद वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा की मजबूत नींव है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी केवल सैनिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवारों, विशेषकर वीर नारियों, वीर माताओं और आश्रितों को सम्मान और हर संभव सहायता देना भी हमारा दायित्व है।
उन्होंने कहा कि सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। कोई भी सैनिक या आश्रित अपनी समस्या के साथ कभी भी प्रशासन से संपर्क कर सकता है तथा समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल एस. के. कलिया ने सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा वीर नारियों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
समारोह के दौरान उपायुक्त ने वीर नारियों, वीर माताओं एवं बहादुरी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर बहादुरी पुरस्कार विजेता ऑनरेरी कैप्टन सुखदेव सिंह (वीर चक्र), पूर्व नायक देव प्रकाश (वीर चक्र), पूर्व सूबेदार दौलत राम (सेवा मेडल), ऑनरेरी कैप्टन सुशील कुमार (शौर्य चक्र), ऑनरेरी कैप्टन चरण दास (शौर्य चक्र) के साथ-साथ सविता ठाकुर (पत्नी स्वर्गीय अमित कुमार), रुचि (पत्नी स्वर्गीय अमरिक सिंह), कंचन बाला (पत्नी कुलविंदर सिंह), प्रकाशो देवी (पत्नी स्वर्गीय शिव देव), राकेश कुमारी (पत्नी स्वर्गीय हरपाल दत्ता—सेवा मेडल) तथा 87 वर्षीय सेवा निवृत्त सूबेदार दिलबाग सिंह को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व उपायुक्त सहित उपस्थित अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना के अध्यक्ष कर्नल शक्ति चंद, भूतपूर्व सैनिक लीग दौलतपुर के अध्यक्ष कर्नल जोगिंद्र पाल, कर्नल सतदेव सिंह, कर्नल रघुवीर सिंह, कर्नल के. पी. एस. चन्झोत्रा, कर्नल नानक चंद, कर्नल पी. एस. राजपूत, कर्नल योगेश समनोल, कर्नल दर्शन सिंह, कर्नल कुलदीप सिंह वशिष्ठ (सेवा मेडल), कर्नल जोगिंदर राणा, कर्नल डी. पी. वशिष्ठ सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार पब्लिक स्कूल बरोटीवाला का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

विद्यालय के छात्र अमन ने 93% प्रतिशत अंक हासिल किए। बद्दी, 17 अप्रैल (तारा) : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला बरोटीवाला ने हर साल की तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाटा की शुद्धता सरकार के कार्यक्रम और नीति निर्धारण के लिए आवश्यक- DC हेमराज बैरवा

पालमपुर में आयोजित कार्यशाला में डाटा शुद्धता और बेहतर तकनीक पर दिया बल पालमपुर, 6 मार्च।  पालमपुर के होटल टी-बड में आज सिस्टम ऑफ एनवायरनमेंटल-इकोनॉमिक अकाउंटिंग (SEEA) फ्रेमवर्क तथा *सपोर्ट फॉर स्टैटिस्टिकल स्ट्रेंथनिंग (SSS)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रूज व शिकारा गोबिंदसागर झील में लांच करने की तैयारी में जिला प्रशासन : 15 सितंबर के बाद मुख्यमंत्री करेंगे वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में उपायुक्त बिलासपुर की जमकर प्रशंसा रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 सितंबर :   जिला बिलासपुर हिमाचल में नए पर्यटन स्थल के रूप में उबर रहा है जिला प्रशासन बिलासपुर गोविंद सागर झील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

38 कऱोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं को राज्य आपदा मिटिगेशन प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कर बजट जारी : सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू 15 मार्च :   मुख्य संसदीय सचिव वन ,ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा इस दिशा में...
Translate »
error: Content is protected !!