जिला हमीरपुर में मॉनसून सीजन में अभी तक 15 करोड़ का नुक्सान : DC अमरजीत सिंह

by
एएम नाथ। हमीरपुर 02 अगस्त। इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर के अधिकांश इलाकों में अभी तक कम बारिश हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को काफी नुक्सान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार इस वर्ष 27 जून के बाद जिला हमीरपुर में अभी तक लगभग 15.04 करोड़ रुपये का नुक्सान हो चुका है।
उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिला में एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसी अवधि में लोक निर्माण विभाग को लगभग 2.06 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग को 2.60 लाख रुपये के नुक्सान का अनुमान है।
उपायुक्त ने बताया कि इस सीजन में अभी तक लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 13.28 करोड़ रुपये नुक्सान हुआ है। जल शक्ति विभाग की स्कीमों की भी लगभग 1.53 करोड़ रुपये और बिजली बोर्ड की लाइनों की लगभग 17.07 लाख रुपये की क्षति हुई है। इनके अलावा जिला में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे को भी नुक्सान पहुंचा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में कैच द रेन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित : भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण पर रहेगा विशेष फोक्सः डीसी

धर्मशाला, 06 नवंबर। कांगड़ा जिला में भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण ढांचे तथा चैक डैम निर्मित करने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री इतने घमंड में चूर हैं कि चुनाव जीतने के बाद कहा कि मैनें 98 प्रतिशत हिंदू राज्य में अपनी सरकार बनाई : कंगना रनौत

एएम नाथ : सराज  :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने सीएम सुक्खू को घमंडी बता दिया है। सराज मंडल के बालीचौकी में डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिले में सूखे जैसी स्थिति के कारण यहां के कृषि और अन्य कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ऊना में कोविड और सूखे की स्थिति की समीक्षा की ऊना : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला ऊना के बचत भवन में कोविड-19 और सूखे जैसी स्थिति की समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से : 27 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च। बहुप्रतीक्षित राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 इस वर्ष 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!