जिले की मंडियों में अब तक हुई 160481 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, किसानों को 198.40 करोड़ रुपए की हो चुकी है सीधी अदायगी: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को सूखी फसल मंडियों में लाने की अपील की
गेहूं की नाड़ व अवशेषों को आग न लगाएं किसान
होशियारपुर  : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में अब तक अलग-अलग खरीद एजेंसियों की ओर से 160481 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है और मंडियों में आए गेहूं की  साथ-साथ खरीद यकीनी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं की खरीद के 198.40 करोड़ रुपए सीधे उनके खातों में आनलाइन डाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक पनग्रेन की ओर से 36007 मीट्रिक टन, मार्कफेड की ओर से 38769 मीट्रिक टन, पनसप की ओर से 28425 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 22586 मीट्रिक टन व एफ.सी.आई की ओर से 34684 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पनग्रेन की ओर से अब तक 50.55 करोड़, मार्कफेड की ओर से 62.24 करोड़, पनसप की ओर से 47 करोड़, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 29.61 करोड़ व एफ.सी.आई की ओर से 9 करोड़ रुपए गेहूं की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खरीद किए गए गेहूं की लिफ्टिंग 72 घंटे के अंदर-अंदर यकीनी बनाई जा रही है।
अपनीत रियात ने कहा कि किसान गेहूं की कटाई सुबह 9 बजे से सांय 7 बजे तक ही करें। उन्होंने कहा कि यदि उक्त समय से पहले या बाद में कटाई की जाती हैं, तो संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए वे मंडियों में सूखा कर ही गेहूं लाएं। उन्होंने कहा कि किसान गेहूं की नाड़ को आग न लगाएं, बल्कि इसका खेत में ही प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि नाड़ व अवशेष को आग लगाने से जहां वातावरण दूषित होता है, वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सरकार के वन विभाग के फील्ड वर्करों का वेतन बजट वापस लेने से वनकर्मियों के परिवार परेशान 

24 से 27 मार्च तक जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर और मांग पत्र दिए जाएंगे गढ़शंकर, 24 मार्च: पंजाब वनकर्मी युनियन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमरिक सिंह गढ़शंकर की अध्यक्षता में ऑनलाइन आयोजित की...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में कमर्स विभाग द्वारा इंटर कालेज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्पन

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में पोस्टग्रेजुएट कमर्च विभाग द्वारा प्रतिभाओं की खोज के लिए इंटर कालेज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों ने...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी की साझेदारी

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी साझेदारी की है। नौकरी के लिए तैयार स्नातक: एलटीएसयू...
Translate »
error: Content is protected !!