जिले में दो चरणों में होगी जनगणना : उपायुक्त मुकेश रेपासवाल

by

आधुनिक डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना-2027 : जिला जनगणना अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा, 17 फरवरी : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला में जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी जो स्वतंत्र भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण की जनगणना 12 मई से 11 जून तक होगी। उपायुक्त जिला में जनगणना के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उपायुक्त ने बताया कि पिछली जनगणना वर्ष 2011 में संपन्न हुई थी। अब जनगणना–2027 देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना की जाएगी जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 3 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अंतर्गत जनगणना के समय, कर्मियों (प्रगणकों) द्वारा 33 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें आवास की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन, इंटरनेट एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित प्रश्न शामिल रहेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा जिसमें नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन) सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि घर-घर जनगणना शुरू होने से 15 दिन पहले नागरिक 27 अप्रैल से 11 मई तक नागरिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करवा सकेंगे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना के लिए निर्धारित की गई सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं।
उपायुक्त ने कहा कि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना सितम्बर 2026 से फरवरी 2027 के बीच की जाएगी। जिसमें
प्रत्येक व्यक्ति का नाम, आयु, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय वैवाहिक स्थिति, प्रवास, मातृभाषा आदि जानकारी शामिल रहेगी।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना–2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सहयोग प्रदान करें तथा प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करावाएं।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, जिला राजस्व अधिकारी विक्रम जीत सिंह, ओएसडी उमाकांत सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल परिवार के अपराध अक्षम्य, बागी अकाली नेतृत्व भी परिवार के अपराधों में बराबर जिम्मेदार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान नई कंडी नहर से 11,000 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ, धार कलां में 206 मेगावाट क्षमता वाला बांध जल्द ही जनता को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए बैठक 29 और 30 जनवरी को होंगी आयोजित

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक का आयोजन 29 और 30 जनवरी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में जल, साहसिक, धार्मिक और स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा दे रही है और इससे संबंधित आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए लगभग 3000 करोड़ व्यय किये जायेंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कार्यान्वित की जा रही पर्यटन और अन्य प्रमुख परियोजनाओं की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी और यादविन्द्र गोमा बने कैबिनेट मंत्री : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

शिमला  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राज भवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में प्रदेश मंत्रिमंडल के दो नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!