जिस देश की प्रतिद्वंद्वी से होना था विनेश फोगाट का मैच, उसके गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा- विनेश को मेडल दो!

by

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाटको पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दिए जाने पर बवाल मचा हुआ है। विनेश बुधवार रात को यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ 50 किग्रा कुश्ती गोल्ड मेडल मैच के लिए मुकाबला करने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही चौंकाने वाली खबर सामने आई।

विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब विनेश पेरिस ओलंपिक्स से खाली हाथ लौटेंगी। विनेश के इस डिस्क्वालिफिकेशन पर मचे बवाल के बीच 2012 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पहलवान जॉर्डन बरोज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने विनेश को सिल्वर मेडल दिलाने की मुहिम छेड़ी है।इस तरह की कहानियां आईओसी को जगाएंगी

अमेरिकन रेसलर जॉर्डन बरोज ने एक्स पर एक पोस्ट कर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से कुछ बदलाव की मांग की। उन्होंने लिखा- “शायद इस तरह की कहानियां आईओसी को जगाएंगी। मुझे लगता है कि कुश्ती को छह से ज्यादा भार वर्गों की जरूरत है। विश्व स्तर के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ तीन कठिन मुकाबलों के बाद किसी भी एथलीट को इस तरह से गोल्ड मेडल की तैयारी में रातें नहीं बितानी चाहिए। भारतीय टीम पूरी तरह से हताश है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में भूमि प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

एएम नाथ। कुल्लू, 21 नवंबर :- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग तथा हिमाचल प्रदेश भू-अभिलेख विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत में भूमि प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर आधारित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : निर्विरोध निर्वाचित होंगे अनुराग शर्मा! नामांकन के अंतिम क्षणों में सुक्खू ने चला दांव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी पल में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया। तीन बजे से चंद मिनट पहले अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना बना कबड्डी विजेता : अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में ऊना ने बिलासपुर की 36-32 से हराया

मंडी, 3 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में ऊना की टीम विजेता बनी। फाईनल मुकाबले ने ऊना ने बिलासपुर की 36-32 के कड़े मुकाबले में चार...
Translate »
error: Content is protected !!