जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ एमटीएस/वार्ड अटेंडेंट कांट्रैक्टर वर्कर यूनियन के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दिनेश रावत बने प्रधान

by

पुनीत महाजन l.चंडीगढ़, 23 जून 2026। जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ में एमटीएस/वार्ड अटेंडेंट कांट्रैक्टर वर्कर यूनियन के प्रधान पद के लिए आयोजित चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव को लेकर कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में वर्करों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।

प्रधान पद के लिए दिनेश रावत एवं उनकी टीम तथा सतनाम सिंह एवं उनकी टीम के बीच सीधा मुकाबला था। दोनों पक्षों के बीच कड़ा एवं रोचक मुकाबला देखने को मिला। कुल 476 वर्करों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से दिनेश रावत की टीम को 254 वोट तथा सतनाम सिंह की टीम को 222 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार दिनेश रावत की टीम ने 32 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए प्रधान पद पर कब्जा किया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी वर्करों ने लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए विजेता एवं प्रतिद्वंद्वी दोनों टीमों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन सदस्यों ने एकजुट होकर सभी आउटसोर्सिंग वर्करों के हितों, अधिकारों एवं कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
चुनाव प्रक्रिया चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन की निगरानी एवं सहयोग से शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन ने पूरे चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए सभी कर्मचारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित प्रधान दिनेश रावत ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यूनियन का प्रमुख उद्देश्य एमटीएस एवं वार्ड अटेंडेंट कर्मचारियों की एकता को मजबूत करना, उनके सम्मान की रक्षा करना तथा उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करना रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यूनियन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विभिन्न कोर्सों के लिए बिना लेट फीस के दाखिला जारी: प्रिंसिपल डा़. खेहरा

गढ़शंकर -बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स के लिए बिना लेट फीस के दाखिला जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर बलजीत सिंह...
article-image
पंजाब

चार साल पुरानी रंजिश का बदला? लोहे की रॉड से टांगों पर किए कई वार , अस्पताल में भर्ती, वीडियो वायरल

बठिंडा, 19 अगस्त। बठिंडा जिले के गांव तंगराली में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तलवंडी साबो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी...
हिमाचल प्रदेश

2 लोगों को दड़ा सट्टा लगाते पकड़ा : दड़ा सट्‌टा की पर्चियां और 4070 रुपए बरामद

ऊना : ऊना में अलग-अलग जगहों से 2 लोगों को दड़ा सट्टा लगाते पकड़ा है। दोनों के पास से पुलिस ने दड़ा सट्‌टा की पर्चियां और 4070 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने पंजाब...
article-image
पंजाब

ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में रक्तदान शिविर का आयोजन, कैंप के दौरान 74 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

गढ़शंकर- ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल द्वारा इलाके के समाजसेवी लोगों की सहायता से तथा ब्लड डोनर्स काउंसल नवांशहर के तकनीकी सहयोग से शहीद करतार सिंह सराभा की याद को समर्पित दूसरा रक्तदान शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!