जीएसटी दिवस पर बद्दी के विशाल चौधरी दिल्ली में सम्मानित

by

दक्षिण दिल्ली के आयुक्त नेे कोमेंडशन अवार्ड से किया सम्मानित

बद्दी, 1 जुलाई (तारा) :  देश में पहली जुलाई को 9वें राष्ट्रीय जीएसटी दिवस पर बद्दी के आईआरएस विशाल चौधरी को सम्मानित किया गया।

1 जुलाई 2017 को लागू हुए ‘वस्तु एवं सेवा कर’ (जीएसटी) की ऐतिहासिक उपलब्धि और “एक राष्ट्र, एक कर” के दृष्टिकोण को याद करने के लिए मनाया जाता है। जीएसटी दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में बद्दी के आईआरएस विशाल चौधरी को विभाग में पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से बेहतर सेवा करने पर दक्षिण दिल्ली के कमिश्नर दिनेश कुमार ने कोमेंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विशाल चौधरी वर्तमान में दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवम नारकोटिक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत है। यह सम्मान सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” की भावना को साकार करने पर कर्तव्य के प्रति अनुकरणीय निष्ठा, उत्कृष्ट व्यावसायिकता एवं विशिष्ट सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। जिसने सुदृढ़ एवं जन-केंद्रित कर व्यवस्था को आगे बढ़ाने तथा सत्यनिष्ठा, उत्कृष्टता एवं लोक सेवा की सर्वोच्च परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस सम्मान को पाकर विशाल चौधरी ने अपनी पंचायत गुल्लरवाला बद्दी व प्रदेश का मान बढ़ाया है।
फोटोकेप्शन;
बद्दी के विशाल चौधरी दिल्ली मे राष्ट्रीय जीएसटी दिवस पर पुरस्कार प्राप्त करते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला में विद्यालयों के समय में बदलाव : 22 से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेंगी : विद्यालयों की प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक कक्षाएं

 ऊना :  ऊना जिला प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की परिस्थितियों के मद्देनजर शनिवार को सभी विद्यालयों के समय में बदलाव को लेकर एक आदेश जारी किया।  उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा...
article-image
पंजाब

पंजाब में नशे पर गरमाई सियासत, पूनिया बोले- ‘अमित शाह जो कहते हैं, करके दिखाते हैं’

BJP ने 2027 के विधानसभा चुनाव में नशे को प्रमुख मुद्दा बनाने के दिए संकेत, कांग्रेस की गुटबाजी पर भी साधा निशाना चंडीगढ़, 1 अक्तूबर। पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन?

मुंबई में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला केस में संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत  में ले लिया है। उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है....
Translate »
error: Content is protected !!