जीओजी टीम ने पौधरोपण कर मनाया विजय दिवस

by

गढ़शंकर : 26 जुलाई : विजय दिवस के अवसर पर जीओजी टीम द्वारा पौधारोपण किया गया जिसका उद्घाटन एसडीएम शिवराज सिंह बल ने पौधारोपण कर किया। जीओजी टीम गढ़शंकर ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कारगिल शहीदों की शहादत को समर्पित 501 पौधे लगाने का अभियान चलाया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में प्रिंसिपल सीमा बुद्धी राजा ने भी पौधे रोपे। तहसील प्रधान कैप्टन लखबीर सिंह और सुपरवाइजर बूटा सिंह राणा ने बच्चों को संबोधित कर नशे से दूर रहने, पानी बचाने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और पौधारोपण कर पंजाब को हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा बच्चों को कारगिल विजय दिवस के इतिहास के बारे में भी बताया गया। क्लस्टर प्रभारियों की टीमों ने भी विभिन्न स्कूलों में पौधारोपण कर शहीदों को सच्चा सम्मान दिया और बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर क्लस्टर प्रभारी सतनाम सिंह व एसएम राजीव राणा, जीओजी महेंद्र लाल, तरसेम लाल, ओम प्रकाश, करनैल सिंह, सुरिंदर सिंह, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर चब्बेवाल, रीडर अमन कुमार, हर्ष कुमार चुनाव कार्यालय, समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन
विजय दिवस पर गढ़शंकर में पौधारोपण का आगाज़ करते एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल, कैप. लखवीर सिंह व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल के बंगा चौक में धरने के उपरांत बिखरे कचरे को आम आदमी पार्टी के वर्करों ने किया साफ

गढ़शंकर :  शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा शहर के बंगा चौक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ किए गए धरना प्रदर्शन के उपरांत धरना स्थल पर चाय और पानी के खाली प्लास्टिक...
article-image
पंजाब

ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਨੇ 1.02 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਵੱਡੇ ਸੜਕੀ ਕੰਮਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ : ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਤਿੰਨ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ 1.02 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਤਿੰਨ ਵੱਡੇ ਸੜਕੀ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਚਰਾਣ ਵਿੱਚ 33.70 ਲੱਖ ਰੁਪਏ,...
article-image
पंजाब

कंप्यूटर अध्यापक 7 की संगरूर रैली में होंगे शामिल

छठा वेतन आयोग व सीएसआर नियम लागू न करने खिलाफ रोष- गढ़शंकर, 5 जनवरी : कम्प्यूटर शिक्षक संघ ब्लाक गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज ब्लाक अध्यक्ष विशाल शर्मा की अध्यक्षता में गांधी पार्क...
article-image
पंजाब

गोल्ड मैडलिस्ट डाक्टर खुदकुशी करने के लिए मजबूर न होती…यदि डाक्टर अर्चना शर्मा पर झूठा 302 का पर्चा सियासी दखलअंदाजी से दर्ज न होता: डा. जंग बहादर सिंह राय

गढ़शंकर। आईएमए डाक्टर्स एसोसिएशन गढ़शंकर की अगुआई में डाक्टरों की तरफ से रोष प्रदर्शन कर निजी अस्पतालोंके ओपीडी तथा अन्य सेवाएं ठप रखीं गईं। जिससे मरीजों को भारी मुश्किलों का साहमना करना पड़ा। आई.एम.ए....
Translate »
error: Content is protected !!