जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को दिया मांगपत्र

by

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी के साथ गढ़शंकर में मीटिंग की गई। जिसमें जालंधर, रूपनगर, होशियारपुर तथा नवांशहर जिलों के कमेटी सदस्यों तथा उनकी टीमों ने शिरकत की। बैठक लगभग एक घंटा चली तथा जिला इंचार्जों द्वारा जी.ओ.जी. की उपलब्धियों के बारे में अपने विचार पेश किए गए। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि उन्हें जी.ओ.जी. की ड्यूटी पर पूरा भरोसा है, जिसे उन्होंने कोरोना काल के दौरान बहुत नजदीक से देखा है। बातचीत के सिलसिले के बाद माननीय मुख्यमंत्री पंजाब के साथ जीओजी कमेटी पंजाब की जल्द मीटिंग करवाने के लिए डिप्टी स्पीकर को मांगपत्र भी दिया गया। जिस पर भरोसा दिया गया कि वह माननीय मुख्यमंत्री के साथ दिए हुए समय पर मीटिंग करवाने के लिए जरुर बातचीत करेंगे तथा जीओजी की मांगों को भी पूरी करने के लिए आग्रह करेंगे।
इस मौके पर लखवीर सिंह, बूटा सिंह तथा टीम होशियारपुर, कैप्टन रणजीत सिंह तथा टीम जालंधर, सूबेदार गुरचेत सिंह, सूबेदार जरनैल सिंह तथा टीम रूपनगर, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह तथा टीम नवांशहर उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक से 35 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर मामला दर्ज

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने युवक को 35 ग्राम नशीले पाऊडर सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने बंगा रोड़ से प्रभदियाल उर्फ लव पुत्र...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 06 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ वहां के नौजवानों को खेल के प्रति उत्साहित करना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है।...
पंजाब , समाचार

दुबई में गोली मारकर मार डालने की सजा प्राप्त 19 वर्षीय युवक को बचाने के घरवालों ने लगाई गुहा

2020 में गया था दुबई में रोजी रोटी कमाने  माहिलपुर – सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक युवक की फ़ोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि उसे दुबई की...
article-image
पंजाब

युवाओं ने मिलकर गांव टिब्बियां में आधुनिक सुविधाओं से लैस बालीवाल खेल मैदान का किया निर्माण

गढ़शंकर: गांव टिब्बियां में समूह युवाओं ने मिलकर गांव में आधुनिक सुविधाओं से लैस बालीवाल के खेल मैदान का निर्माण करवाया। यह जानकारी देते हुए वायस आफ दा पीयुप्ल के को-कोआर्डीनेटर सुनील चौहान ने...
Translate »
error: Content is protected !!