जीत की हैट्रिक पूरी : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में किया क्लीन स्वीप

by

एएम नाथ। शिमला : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। विनिंग मार्जिन के लिहाज से बात करें तो भाजपा को सबसे बड़ी जीत कांगड़ा सीट पर मिली। यहां पार्टी उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को 251895 मतों से हराया। डॉ. राजीव भारद्वाज को 632793 और कांग्रेस के उमीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को 380898 वोट पड़े।

मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 72 हजार से अधिक वोटों से हराया। कंगना और विक्रमादित्य सिंह के आमने-सामने होने के कारण इस सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थी। कंगना रनोत को यहां 537022 वोट मिले तो विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट पड़े। इस तरह कंगना रनोत ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 वोटों से हरा दिया।

हमीरपुर संसदीय सीट पर अनुराग ठाकुर ने लगातार 5वीं जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सतपाल रायजादा को 182357 वोटों से हराया। अनुराग ने अपनी जीत के लिए क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में फैसला सुनाया है। अनुराग ठाकुर को 607068 वोट पड़े तो सतपाल रायजादा को 424711वोट पड़े।

हिमाचल की शिमला संसदीय सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार और कसौली के मौजूदा विधायक विनोद सुल्तानपुरी को लगभग 91451 वोटों से पटखनी दी। सुरेश कश्यप को 519748 और विनोद सुल्तानपुरी को 428297 वोट पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणास्रोत, उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता : सांसद मनीष तिवारी

वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर 38 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में कबड्डी टूर्नामेंट का समापन, डीसी ने किया विजेताओं को सम्मानित : खुद को स्वस्थ और व्यस्त रखने के लिए खेलों से बेहतर नहीं कोई विकल्प: उपायुक्त

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर प्रथम, भोरंज और मंडी रहे दूसरे व तीसरे स्थान पर राकेश शर्मा  : धर्मशाला/तलवाड़ा – किसी भी प्रकार के नशों या असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि युवा अपने...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

33 लूट की घटनाओं को अंजाम : 1590 ग्राम नशीला पदार्थ, 2 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक जुपिटर स्कूटर, दो लोहे के दातर, एक डंडा, 3500 नकद बरामद

गढ़शंकर पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट चोर चोरियों को अंजाम देने वाले व नाश तस्करी में लिप्त गिरोह के 3 सदस्य ग्रिफ्तार लोगों व पुलिस कर्मियों से मारपीट, चोरी व लूट की घटनाओं को दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर में नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेला आयोजित : एप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण के इच्छुक 35 अभ्यार्थियों ने इस प्रशिक्षुता मेले में भाग लिया

ऊना, 27 सितम्बर – भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मन्त्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना विकास खण्ड औद्योगिक संघ के सहयोग से सर्विस विल्डींग मैहतपुर में प्रधानमन्त्री नैशनल...
Translate »
error: Content is protected !!