कांग्रेस ने सात, आप ने तीन, शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट पर और 2 सीटों पर आज़ाद उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज : आप के चार मंत्री हारे – पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त की दर्ज

by

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी ने 2019 के मुकाबले सीटों को एक से तीन कर लिया है, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुई और चार मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। आप दस सीटों पर हार गई है। वहीं, शिअद ने अपना एक गढ़ फिरोजपुर खो दिया है,लेकिन बठिंडा सीट बचाने में पार्टी कामयाब हुई है। खडूर साहिब से वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा ने जीत दर्ज कर ली। अमृतपाल एनएसए के मामले में डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। सरबजीत सिंह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह के बेटे हैं। भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। मोदी ने यहां चार सीटों पर रैली की, लेकिन एक पर भी वह जीत नहीं दिला पाए। किसान आंदोलन भी भाजपा की हार की बड़ी वजह रहा ।
इस तरह वोट प्रतिशत घटा-बढ़ा पार्टियों का :
पार्टी 2024 2019 2014
कांग्रेस 26.29 40.12 33.10
भाजपा 18.41 9.63 8.70
आप 26.17 27.76 24.4
शिअद 13.53 27.76 26.30

शिअद का 27 साल तक गढ़ रहे फिरोजपुर में कांग्रेस ने सेंधमार कर तख्ता पलट दिया। 2019 में सुखबीर बादल यहां से सांसद चुने गए थे। यहां से इस बार नरदेव सिंह बॉबी मान को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, शिअद के लिए राहत की बात यह रही कि बठिंडा से हरसिमरत चौथी बार जीतकर संसद पहुंची हैं। पटियाला से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, लुधियाना से रवनीत बिट्टू और जालंधर से सुशील रिंकू को दलबदल का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया।
पांच बड़ी सीटों के परिणाम : जालंधर से कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कुल 3,90,053 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंदी रिंकू को 1,75,993 वोट से हराया। आप का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू को भारी हार का सामना करना पड़ा। पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से चन्नी ने जीत दर्ज की। आप के पवन कुमार टिनू यहां तीसरे और शिअद के मोहिंदर सिंह केपी चौथे स्थान पर रहे।

लुधियाना से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 3,22,224 वोट पड़े। वड़िंग का मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के साथ था। वड़िंग ने बिट्टू को 20,942 वोट से हराया। बिट्टू लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। आप के विधायक अशोक पराशर पप्पी यहां तीसरे स्थान पर रहे।

पटियाला से कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी को 3,03,772 वोट पड़े। गांधी का मुकाबला यहां आप के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के साथ रहा। गांधी ने डॉ. बलबीर को 14,498 वोट से हराया। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली पटियाला सीट पर लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर बड़ा सियासी बदलाव हुआ था। सियासी दिग्गज इस फेरबदल को कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली पटियाला सीट पर भगवा रंग छोड़ने के अनुमान लगा रहे थे, हालत ये रहे कि परनीत कौर तीसरे पायदान पर रहीं। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली रैली यहीं की थी।

संगरूर से आप के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को कुल 3,64,085 वोट हासिल हुए। सीएम मान अपने गढ़ में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। संगरूर से दूसरे पायदान पर कांग्रेस के सुखपाल खैरा रहे। खैरा को मीत हेयर ने 1,72,560 वोट से हराया। तीसरे पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान और चौथे स्थार पर भाजपा के अरविंद खन्ना रहे।

बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल चौथी बार संसदीय चुनाव जीती हैं। हरसिमरत को 3,75,019 वोट पड़े। उन्होंने आप के मंत्री गुरमीत सिंह खुडिडयां को 50 हजार वोट से हराया। कांग्रेस के जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू तीसरे स्थान पर रहे।

दो सीटें जिसने सभी को चौंकाया : खडूर साहिब से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने जीत दर्ज की है। अमृतपाल को 3,65,105 वोट प्राप्त हुए। अमृतपाल ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1,70,157 वोट से हराया, जबकि आप के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तीसरे स्थान पर रहे।

फरीदकोट से निर्दलीय सरबजीत सिंह खालसा ने जीत दर्ज की। सरबजीत सिंह को 2,95,569 वोट पड़े। सरबजीत ने आप के करमजीत सिंह अनमोल और सीएम मान के करीबी को 69,490 वोट से हराया। कांग्रेस की अमरजीत सिंह सहोकी तीसरे पर और शिअद के राजविंदर सिंह धर्मकोट चौथे स्थान पर रहे। बता दें सरबजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा के हत्यारे के पोते हैं।

अमर सिंह फतेहगढ़ साहिब से जीते : फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह ने जीत दर्ज की। अमर सिंह को 3,32,591 वोट पड़े। अमर सिंह ने आप के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को 34,202 वोट से हराया। भाजपा के गेजा राम वाल्मीकि तीसरे और शिअद के बिक्रमजीत सिंह खालसा स्थान पर है।

अमृतसर से कांग्रेस के प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला जीते : अमृतसर से कांग्रेस के प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला तीसरी बार संसदीय चुनाव जीते हैं। औजला को 2,54,004 वोट पड़े। औजला ने आप के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को 40,378 वोट से हराया। भाजपा के तरणजीत सिंह संधू तीसरे पायदान पर रहे। औजला इससे पहले 2017 के लोकसभा उप चुनाव में राजिंदर मोहन सिंह छीना को, 2019 में भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को हरा चुके हैं।

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने होशयारपुर से की जीत दर्ज : होशियारपुर से कांग्रेस छोड़कर आप से प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरे डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने जीत दर्ज की। चब्बेवाल को 3,02,402 वोट पड़े। चब्बेवाल ने कांग्रेस की यामिनी गोमर को 44,466 वोट से हराया। यहां केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश तीसरे पायदान पर रहीं।

सुखजिंदर सिंह रंधावा जीते :गुरदासपुर से कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत दर्ज की है। रंधावा को कुल 3,42,108 वोट मिले। उन्होंने आप के विधायक अमनशेर सिंह कलसी को 80,117 वोट से हराया। भाजपा के दिनेश सिंह बब्बू तीसरे स्थान पर रहे।

मालविंदर सिंह कंग ने श्री आनंदपुर साहिब से जीत दर्ज : श्री आनंदपुर साहिब से आप के पार्टी प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने जीत दर्ज की। कंग को 3,11,016 वोट पड़े। कंग ने कांग्रेस के विजय इंद्र सिंगला को 11,432 वोट से हराया। यहां भाजपा के डॉ. सुभाष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

3,439 वोट से शेर सिंह घुबाया जीते : फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया ने जीत दर्ज की है। घुबाया को 2,64,712 वोट पड़े। घुबाया ने आप के जगदीप सिंह काका बराड़ को 3,439 वोट से हराया। तीसरे स्थान पर भाजपा के गुरमीत सिंह सोढ़ी रहे।
राजनीतिक दलों के सांसदों का इंतिहास
पार्टी 2024 2019 2014
कांग्रेस 7 8 3
भाजपा 0 2 2
आप 3 1 4
शिअद 1 2 4
आप के चार मंत्री हारे : बठिंडा सीट पर गुरमीत सिंह खुड्डियां 50,577 वोट से हारे , पटियाला सीट से डॉ. बलबीर सिंह 14,498 वोट से हारे, अमृतसर सीट से कुलदीप सिंह धालीवाल 39,786 वोट से हारे, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर 1,75,130 वोट से हारे।

राजनीतिक दलों के सांसदों का इंतिहास
पार्टी 2024 2019 2014
कांग्रेस 7 8 3
भाजपा 0 2 2
आप 3 1 4
शिअद 1 2 4

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कीरतपुर साहिब पुलिस थाने को राष्ट्रीय स्तर पर 8वां, पंजाब में से पहला स्थान मिला

पंजाब में अमन-कानून की व्यवस्था को कायम रखने के मद्देनज़र पंजाब पुलिस की लगन, सख़्त मेहनत और अटूट वचनबद्धता को मान्यता देते हुए, राज्य के कीरतपुर साहिब पुलिस थाने ने ”साल 2023 की सालाना...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Group Hosts Dental

 Dr. Sukhmeet demonstrated proper dental hygiene techniques and educated students about common dental diseases. Hoshiarpu/Daljeet Ajnoha /Sept.17 : In a significant community initiative, Rayat Bahra Group, under the leadership of Chairman Gurvinder Singh Bahra...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द में विकास कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी :सरिता शर्मा

गढ़शंकर -गढ़शंकर के अंतर्गत आते सैला खुर्द में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड पंजाब की डायरेक्टर सरिता शर्मा द्वारा आज दौरा किया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

बजट में कार्पोरेट घरानों के हितों की पूर्ति की गई : मुकेश

डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन गढ़शंकर ने फूंकी बजट की प्रतियां गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशर्न संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन गढ़शंकर द्वारा पैंशर्न नेता बलवीर खानपुरी सेवानिवृत बी.पी.ई.ओ. की अगुवाई में...
Translate »
error: Content is protected !!