जीवन जागृति मंच गढ़शंकर ने 254 जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त गर्म वर्दी की प्रदान

by
गढ़शंकर, 15 दिसंबर: जीवन जागृति मंच (पंजीकृत) गढ़शंकर समय-समय पर समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों/वर्गों को सहायता सेवाएं प्रदान करता रहता है। इसी क्रम में बढ़ती सर्दी में एक महत्वपूर्ण दान का काम करते हुए जीवन जागृति मंच ने 10 विभिन्न सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद छात्रों को जूते, मोजे और जर्सियां प्रदान कीं। इस कार्य को पूरा करने के लिए मंच के सदस्यों पी.एल. सूद, दलवारा राम और हंस राज की भागीदारी से एक टीम का गठन किया गया, जिसने सरकारी हाई स्कूल ललवान, सरकारी हाई स्कूल मेहतापुर, सरकारी हाई स्कूल इब्राहिमपुर, सरकारी हाई स्कूल बसियाला, सरकारी हाई स्कूल डघाम, सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल धमाई, सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां और सरकारी प्राइमरी स्कूल महिताबपुर गए और मौके पर ही 254 जरूरतमंद छात्रों का चयन किया। मंच के सदस्यों में डॉ. बिक्कर सिंह, पी. एल. सूद, सुरिंदर पाल, हरदेव राय, हरिलाल नफरी, दलवारा राम, हंस राज और अमरजीत बंगड़ सहित टीम के सदस्यों ने संबंधित स्कूलों के कर्मचारियों के माध्यम से छात्रों को आवश्यक जूते, मोजे और जर्सियां भेंट की हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप : 4 घंटे तक जिला अदालत में सर्च, प्राथमिक जांच में कुछ संदेहास्पद नहीं

चंडीगढ़ : जिला कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस को एक लेटर मिला था, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के ज्यूडिशियल कॉम्प्लैक्स में बम रखा गया है। यह बम एक...
article-image
पंजाब

40 हजार पन्नों के चालान के बाद मजीठिया से विजिलेंस टीम, दो घंटे तक की पूछताछ

चंडीगढ़ : अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किए जाने के बाद भी पूछताछ जारी है। आज (सोमवार को) विजिलेंस ब्यूरो और पंजाब पुलिस की टीम न्यू नाभा जेल पहुंची।...
article-image
पंजाब , समाचार

जाखड़ ने पंजाब भाजपा प्रधान का पदभार ग्रहण किया , गठबंधन में छोटे भाई वाली सोच मंजूर नहीं : जाखड़

चंडीगढ़ – पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान सुनील जाखड़ ने आज पंजाब भाजपा प्रधान का पदभार ग्रहण कर लिया। इस समय भाजपा के पंजाब के प्रभारी विजय रुपाणी, केन्द्री मंत्री सोम प्रकाश मुख्य तौर...
article-image
पंजाब

कांस्टेबल पानी मे कूदा और बचा लिया परिवार : नहर में गिरी कार, बचा लिया पूरा परिवार

बठिंडा l बठिंडा में यहां पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने हिम्मत और दिलेरी दिखाते हुए 11 जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर निकला उन्हें बचा लिया। बठिंडा के बहमन पुल के पास बुधवार...
Translate »
error: Content is protected !!