जीवन जागृति मंच द्वारा रक्तदान कैंप आयोजित : 37 रक्तदानियों ने रक्तदान कर मानवता की भलाई में योगदान डाला

by

गढ़शंकर, 21 नवम्बर: जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में केनरा बैंक गढ़शंकर में नौवां वार्षिक रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। स्वर्गीय रतन कौर ललवान को समर्पित रक्तदान कैंप का उद्घाटन केनरा बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर रीजनल ऑफिस जालंधर से मनोज मीना द्वारा किया गया। कैंप में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. करनैल सिंह पूर्व डीपीई (कॉलेजेस) पंजाब उपस्थित हुए। कैंप के तकनीकी प्रबंधों की जिम्मेवारी बीडीसी ब्लड बैंक नवांशहर की टीम द्वारा तथा डॉ अजय बग्गा की अगवाई में निभाई गई। कैंप में 37 रक्तदानियों ने रक्तदान कर मानवता की भलाई में योगदान डाला। मंच के अध्यक्ष डॉ बिक्कर सिंह ने पहुंची सख्शियतों व रक्तदानियों का स्वागत करते सम्मान चिह्न भेंट किये। इस मौके नगर कौंसिल अध्यक्ष गढ़शंकर त्रिंबक दत्त ऐरी, का. दर्शन सिंह मट्टू, डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, डॉ. कमलइंद्र कौर प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज, डॉ. अवतार सिंह अध्यक्ष डॉ. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर, एमपी सिंह सिद्धू अध्यक्ष केनरा बैंक एम्पलाइज यूनियन, मोटीवेटर भूपेंद्र सिंह राणा, मा. नरेश कुमार भंमियां, प्रमोद कुमार दुगरी, सचिव प्रिंसिपल सुरेंद्र पाल, प्रोफेसर संधू वरियाणवी उपाध्यक्ष, पी.एल. सूद कोषाध्यक्ष, कार्यकारी सदस्य हरदेव राय, बलवंत सिंह, विजय लाल, मा. पवन कुमार, मा. हंसराज, हरिराम नफरी, हरपाल सिंह, ललित गुप्ता, हेम राज धंजल, रनबीर सिंह बब्बर व अन्य हाजिर हुए। कपूर ज्वेलर्स द्वारा रक्तदानियों के लिए सम्मान चिह्नों का प्रबंध किया गया। ब्लड बैंक की और से डॉक्टर अजय बग्गा, राजीव भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, देशराज बाली आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार के सनरूफ से बाहर निकले बच्चे हाईवे पर 15 किलोमीटर घूमते रहे : पुलिस ने कार चालक को लगाई डांट और काट दिया 5 हजार का चालान

जालंधर। जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दौड़ती हुई कार के सनरूफ से बच्चे बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए। कार की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी और बच्चे लगभग 15 किलोमीटर तक इसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस का कॉन्स्टेबल निकला ‘ट्रॉली चोर : किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर से चोरी की

पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस के एक जवान पर ट्रॉली चोरी करने का आरोप लगा है. मामला शत्राणा गांव का है, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल के पास से किसान जगजीत सिंह की ट्रॉली बरामद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा रही सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के विपरीत ही चलती रही सरकार हिमाचल की कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी एएम नाथ। धर्मशाला :  विधानसभा...
article-image
पंजाब

सरकार व SMO पोसी के व्यवहार से त्रस्त विरुद्ध आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन : तहसीलदार को सौंपा गया मांगपत्र

गढ़शंकर, 22 सितंबर : पंजाब सरकार व एस. एम. ओ. पोसी द्वारा आशा वर्करों के साथ किये जा रहे व्यवहार से त्रस्त आशा वर्करों व मुलाजम नेताओं ने गढ़शंकर शहर में रोष प्रकट करते...
Translate »
error: Content is protected !!