जुड़वां बहनों ने आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में शीर्ष स्थान किया हासिल

by

एएम नाथ । शिमला, एक मई :  हिमाचल प्रदेश में जुड़वां बहनों – अविशा स्याल और सिरिशा स्याल ने ‘इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन’ (आईसीएसई) कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में क्रमशः 99.4 प्रतिशत और 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया है।

जुड़वां बहनें शिमला के ‘ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स’ की छात्रा हैं।  अविशा और सिरिशा ने कहा, ”हम बहुत खुश हैं। इसका सारा श्रेय हमारे माता-पिता, शिक्षकों और हमारे स्कूल को जाता है जिन्होंने हमारा सही मार्गदर्शन किया। जिज्ञासु बने रहना, लगन बनाए रखना, खेलों के लिए समय निकालना और आपसी तालमेल हमारे लिए कारगर साबित हुआ।”

बहनों ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कोई कड़ा नियम नहीं बनाया, हालांकि यह सुनिश्चित किया कि वे अपना होमवर्क रोजाना पूरा करें और नियमित रूप से दोहराएं। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि वे कड़ी मेहनत करें।

पढ़ाई के अलावा, दोनों बहनें अपने स्कूल की बास्केटबॉल और टेबल टेनिस टीमों की सदस्य भी हैं और गिटार भी बजाती हैं। डॉक्टर कार्तिक स्याल और डॉक्टर गीतिका स्याल की बेटियां अविशा और सिरिशा इंजीनियर बनने की ख्वाहिश रखती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक को आग लगी : केबिन में सौ रहा ड्राइवर जिंदा जला

लुधियाना : खन्ना के निकट नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रक में आग लगने से केबिन में सो रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। मृतक ड्राइवर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को मिला तम्बाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र

रोहित जसवाल ।  सन्तोषगढ़  :  हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत सन्तोषगढ़ नगर में संचलित हिम गौरव आई टी आई को स्वस्थ्य विभाग  तम्बाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के सफल आयोजन के लिए डीसी ने सभी हितधारकों का किया शुक्रिया

          एक माह तक चला सड़क सुरक्षा अभियान संपन्न ऊना 17 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के अन्तर्गत चलाये गये यातायात जागरुकता अभियान का आज समापन हो गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोमबत्ती’ सातवीं बार हुई गिरफ्तार : नशा तस्करों ने मंडी पुलिस पर छोड़ दिए पालतू कुत्ते, फिर भी काम नहीं आई ‘होशियारी’

रोहित भदसाली। मंडी :  मंडी पुलिस इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. सोमवार को मंडी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों मामले...
Translate »
error: Content is protected !!