जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ :टेक्नीशियन पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप

by

पटियाला :  जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। राजिंदरा अस्पताल में सुरक्षा को लेकर लगातार डॉक्टरों की मांग के दौरान अब अस्पताल के कर्मचारियों ने ही जूनियर डॉक्टर के साथ अश्लील हरकत कर दी। ‌घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसमें एक जूनियर डॉक्टर ने टेक्नीशियन पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद मामला राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिनटैंडैंट के पास पहुंचा तो उन्होंने इस मामले की इन्क्वायरी मार्क कर दी है।

               जूनियर डॉक्टर की शिकायत के अनुसार उसकी ड्यूटी गायनी वॉर्ड में लेबर रूम में लगी हुई थी। एक मरीज की ईसीजी करने के लिए जूनियर डॉक्टर ने टेक्नीशियन को बुलाया था। अपना काम करके लौट रहे टेक्नीशियन ने जूनियर डॉक्टर के साथ बदतमीजी की। जूनियर डॉक्टर ने टेक्नीशियन पर शरीर के पिछले हिस्से में अश्लील छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए।  मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर राजन सिंगला ने कहा कि जूनियर डॉक्टर की शिकायत है कि टेक्नीशियन ने उसके शारीरिक अंग को गलत तरीके से छू कर अश्लील हरकत की है। शिकायत मिलने के बाद टेक्नीशियन को बुलाया था, उसने कहा कि उसने जूनियर डॉक्टर से रास्ता मांगा था लेकिन रास्ता ना मिलने पर उसे इस तरीके से निकलना पड़ा कि शरीर टच हो गया।  प्रिंसिपल ने कहा की जूनियर डॉक्टर का कहना है कि वह मरीज के रिश्तेदार से बात कर रही थी, जिस वजह से हो सकता है उसने टेक्नीशियन की बात ना सुनी हो। ‌प्रिंसिपल राजन सिंगला ने कहा कि इस मामले में अभी तक टेक्नीशियन की गलती सामने आई है। यदि जूनियर डॉक्टर ने बात नहीं सुनी थी, तो टेक्नीशियन उसे दोबारा कह कर साइड ले सकता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगरूर से सुखपाल खैहरा और जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को टिकट :कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की जारी सूची में पंजाब की 7 उम्मीदवार शामिल

  नई दिल्ली : कांग्रेस दुआरा 10 सीटों ओर आज आने और उम्मीदवार घोषित कर दिए। जिन्में पंजाब की पहली बार 6 सीटों पर उम्मीदवार एलान कर दिए है। अभी श्री आनंदपुर साहिब सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैदल सचिवालय जाते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों से आत्मीय भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ओक ओवर स्थित अपने आवास से पैदल सचिवालय जाते हुए मार्ग में स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट डिग्री कालेज सलूणी में किया गया महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन का गठन : प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार सलारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज शैक्षणिक सत्र 2024 -2025 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएश (CSCA) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीआरटीसी में सवार एक युवक से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद

शिमला :हिमाचल की शिमला पुलिस ने तारादेवी टुटू वेरिफिकेशन के पास पर पीआरटीसी बस सवार एक युवक से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के...
Translate »
error: Content is protected !!