जेएनवी पपरोला में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक करें आवेदन

by

धर्मशाला, 15 जुलाई। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पपरोला की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी, 2024 को किया जाएगा।
रेणु शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 8091757202, 9464031024 तथा 9876092212 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख – भरमौर के बकानी पंचायत में हुई दुर्घटना

एएम नाथ। चम्बा, 21 दिसंबर : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर क़ी ग्राम पंचायत बकानी के धारणा गांव में बीती देर रात एक भीषण अग्निकांड में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली चलाए बिना भारत ने ले लिया पहलगाम का बदला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले में 28 निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस कायराना हमले की जिम्मेदारी भले ही किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के कम्युनिटी सर्विसेज प्रोग्राम के तहत बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने की पी.एच.सी. जैजों की सफाई 

होशियारपुर 18 सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा कालेज छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए कड़े फैसले लेने पढ़ेंगे : पूरे प्रदेश की व्यवस्था चरमरा जाती अगर900 संस्थान खोल देते

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए जो कड़े फैसले लेने पढ़ेंगे, सरकार वो कड़े फैसले लेगी। राज्य सरकार अपने एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस के...
Translate »
error: Content is protected !!