जेएनवी में छठी कक्षा हेतू फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त

by

ऊना, 20 जून – जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा छठी की 80 सीटों के लिए परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को जिला के विभिन्न खंडों में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के प्राचार्य विमल राठौर ने बताया कि परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा फाॅर्म आॅनलाईन www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है।
प्राचार्य ने बताया कि यह परीक्षा वही छात्र दे सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 01.05.2012 से 31.07.2014 के मध्य है तथा सत्र 2023-24 में 5वीं कक्षा में जिला ऊना के सरकारी अथवा गैर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि आॅनलाईन पंजीकरण के लिए प्रार्थी एवं माता-पिता द्वार एक प्रमाण पत्र (जोकि विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है), फोटोग्राफ व हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-294005 या मोबाईल नम्बर 97362-15008 व 70182-39058 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जतिन लाल ने DC ऊना का संभाला कार्यभार

ऊना, 2 फरवरी – वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी जतिन लाल ने शुक्रवार को DC ऊना का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले जतिन लाल कौशल विकास निगम शिमला में प्रबंध निदेशक के पद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल मिस्टर व सध्या मिस फेयरवेल चुनी बरोटीवाला कालेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

बी बी एन, 14 मार्च (तारा): राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में कॉलेज के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज छोड़ने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित : जसदीप सिंह गिल होंगे राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी

अमृतसर :   डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित किया:आज से ही गद्दी संभालेंगे; कैंसर-हृदय रोग से पीड़ित बाबा गुरिंदर ढिल्लों  पंजाब में अमृतसर के ब्यास में स्थित डेरा राधा स्वामी के मुखी गुरिंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना बद्दी का जमा दो परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

बद्दी, 5 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा मार्च में आयोजित बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम में नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना बद्दी का परिणाम परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!