जेजों बाढ़ हादसा : दो लापता शव बरामद, 4 दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

by

रोहित भदसाली :जेजों दोआबा,14 अगस्त:होशियारपुर के जेजों चोअ में हुए बाढ़ हादसे में लापता दो व्यक्तियों के शव मिलने के साथ चार दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि यह हादसा 11 अगस्त को हुआ, जब जेजों चोअ में पानी के तेज बहाव के चलते एक इनोवा गाड़ी बह गई थी। इस गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे। हादसे में उसी दिन 9 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी और 9 लोगों के शव उसी दिन मिल गए थे, जबकि एक व्यक्ति को एसडीआरएफ और स्थानीय निवासियों की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया था।

दुर्घटना के बाद से ही दो लोग लापता थे, जिन्हें ढूंढने के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आज 14 अगस्त को बद्दोवाल खड्ड में दोनों लापता लोगों के शव बरामद किए गए। इसके साथ ही यह रेस्क्यू अभियान भी समाप्त हो गया।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इस दुखद घड़ी में स्थानीय निवासियों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद से ही एसडीएमज गढ़शंकर, डीएसपी गढ़शंकर के नेतृत्व में सिविल व पुलिस विभाग लगातार कार्यशील रही।
एसडीएम गढ़शंकर ने बताया कि शवों को सिविल अस्पताल होशियारपुर के शव गृह भेजा जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम कर शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी सुक्खा धुनीके गैंग के तीन गुर्गों को SSOC पकड़ा

खरड़ : पंजाब में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने सितंबर में कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी सुक्खा धुनीके गैंग के तीन गुर्गों को पकड़ा है। पुलिस ने सूचना के बाद रणवीर और विशाल...
article-image
पंजाब

सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में : राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया लेने के लिए बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी राजस्थान के उदयपुर में होने निश्चित हुई है। यह शादी 24 सितंबर को होगी और इसके...
article-image
पंजाब

पुलिस ने शहर में फ़्लैग किया मार्च

गढ़शंकर, 13 मार्च  : थाना गढ़शंकर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की अगुवाई में शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों में कानून व्यवस्था व...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कस्बा माहिलपुर में डेरा नंगल खूंगा के महापुरुष ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस उनके प्रिय भक्त डाक्टर जरनैल राम की ओर से समूह संगतों के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!