जेब में 1100 रुपये लेकर पत्नी का सपना पूरा करने ज्वैलरी शॉप पहुंचे 93 साल के दादा : जौहरी ने दिखाई दरियादिली

by

छत्रपति संभाजीनगर: इंस्टाग्राम पर इस समय एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। यह वीडियो 93 साल के दादा-दादी का है, जो एक ज्वेलरी शॉप में खरीदारी करने आए है। इस वीडियो में उनके साथ दुकान का मालिक भी नजर आ रहा है। लवीडियो में दादा-दादी की बातचीत लोगों को भावुक कर रही है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है और लोग इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे है। इसे करीब 17 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह वीडियो छत्रपति संभाजीनगर के गोपिका ज्वेलरी शॉप का है। यह वीडियो शॉप के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में ईमानदारी, प्रेम और मानवता एक साथ झलक रही है।

वीडियो की शुरुआत में ज्वैलरी शॉप के मालिक और दादा के बीच बातचीत हो रही है। इसमें ज्वैलर उनसे पूछता है कि 93 वर्षीय दादा और दादी कहां से हैं। दादा- दादी ने जवाब देते हुए बताया कि वह जालना जिले के मंथा तालुका से है। ज्वैलरी शॉप का मालिक कहता है कि मुझे लगा की आप कुछ मांगने या बेचने आए है। इसपर दंपति ने जवाब दिया की नहीं हम यहां खरीदारी करने आए है।

दादाजी ने बताया कि उन्हें दादी के लिए एक सोने की माला खरीदनी है। दादाजी कुछ पैसे कपड़े में लपेटकर लाए थे। उनके पास लगभग 1100 रुपये थे। लेकिन ज्वैलर्स शॉप के मालिक ने उन्हें उनके पैसे वापस देकर माला उपहार में दे दी। दादा-दादी ने पैसे देने की काफी जिद की लेकिन शॉप के मालिक ने एक नहीं सुनी। उसने कहा मेरे लिए आपका आशिर्वाद ही काफी है। आप इतना ही कह रहे है तो मैं आशिर्वाद के तौर पर आपसे 20 रुपये ले लेता हूं। यह बात सुनकर दोनों की आंखे भर आई। यह वीडियो लोगों को बहोत पसंद आ रहा है। 93 वर्षीय दादा का अपनी पत्नी के प्रति प्यार और ज्वैलर्स द्वारा दिखाई गई उदारता की लोग काफी तारीफ कर रहे है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 308 ग्राम नशीले पाऊडर के साथ 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

पटियाला : एसएसपी वरुण शर्मा ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि पटियाला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, गुरबंस सिंह बैंस, एसपी डी, पलविंदर...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री द्वारा चमकौर साहिब से धान के खरीद कामों की औपचारिक शुरुआत : धान की खरीद और लिफ्टिंग के साथ-साथ अन्य प्रबंध पुख़्ता बनाने का भरोसा, 2 अक्तूबर तक मंडियों में 68000 मीट्रिक टन धान की फ़सल पहुँची

चमकौर साहिब, 3 अक्तूबरः  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चमकौर साहिब की अनाज मंडी से राज्य में धान के खरीद कामों की शुरुआत औपचारिक तौर पर की। इस मौके पर मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

4 स्कूली शिक्षक सस्पेंड; बाकी की पहचान के आदेश – हिमाचल सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों के लिए एक निदेशालय बनाने के फैसले के खिलाफ विरोध करने पर शनिवार को शिमला में चार शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े चार शिक्षकों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्व. प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में भव्य साईं संध्या, सूफी सुरों से गूंजा ऊना का श्री रामलीला मैदान*

रोहित भदसाली। ऊना :  समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में शुक्रवार सांय ऊना के श्री रामलीला मैदान में एक भव्य साईं संध्या का...
Translate »
error: Content is protected !!