जेब में हैंड-ग्रेनेड लेकर शहर में घूम रहा – आईएसआई के लिए काम करने वाला गुर्गा चढ़ा काउंटर इंटेलीजेंस के हत्थे, हैंड ग्रेनेड भी बरामद

by
अमृतसर :  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जयवीर त्यागी उर्फ जावेद निवासी लुधियाना है।
पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक आतंकी को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया है।  उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बरौली निवासी जयवीर त्यागी उर्फ जावेद ISI का एजेंट बताया जा रहा है।
आरोपी लुधियाना में रहकर किसी बड़ी वारदात की अंजाम देने की योजना बना रहा था. आरोपी विदेश में बैठे अपने चचेरे भाई सहिलाम के संपर्क में था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा है. आरोपी अमृतसर के तारांवाला पुल के पास हैंड ग्रेनेड लेकर पहुंचा है और अपने गिरोह के सदस्यों का इंतजार कर रहा था. पंजाब पुलिस की इसकी सूचना मिलने पर छापामारी कर उसे काबू कर लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) टीम को एक इनपुट मिला था, जिसमें बताया गया था कि विदेश में रहने वाला सेहलम अपने चचेरे भाई जयवीर त्यागी के साथ पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी के लिए काम कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए विभिन्न शहरों में आतंकी हमलों के जरिए सरकारी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।
15 साल से लुधियाना में रह रहा था आतंकी
यादव ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि जयवीर ने अमृतसर से एक हैंड ग्रेनेड की खेप भी बरामद की थी और वह अमृतसर में तारा वाला पुल के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहा था. डीजीपी ने कहा कि इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों ने अभियान चलाया और आरोपी जयवीर को पकड़ लिया।
जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले 14 से 15 सालों से लुधियाना में रह रहा था और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लीकेशन यानी व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए सेहलम के संपर्क में था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेंशन के लिए अब घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा l तहसील कल्याण अधिकारी देहरा विपुल शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति , अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण ( ईसोमसा ) विभाग ने...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में पुलिस एनकाउंटर : ताबड़तोड़ मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली

एएम नाथ। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने एनकाउंटर कर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह सेक्टर 39 जंगल क्षेत्र के पास पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने बचकर...
article-image
पंजाब , समाचार

निमिषा मेहता ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को दिया श्री आनंदपुर साहिब बंगा सड़क को फोर लेन बनाने का मांग पत्र

गढ़शंकर : भाजपा नेत्री व गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निमिषा मेहता ने केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और इस दौरान निमिषा मेहता ने...
Translate »
error: Content is protected !!