जेबीटी अध्यापकों के 60 पदों के लिए काउंसलिंग 20 से 25 नवम्बर तक

by

ऊना, 10 नवम्बर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं उनकी काउंसलिंग 20 से 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी।
उपनिदेशक ने बताया कि 20 नवम्बर को ऊना रोजगार कार्यालय से संबंधित, 21 नवम्बर को अम्ब रोजगार कार्यालय, 22 नवम्बर को हरोली तथा 23 नवम्बर को बंगाणा रोजगार कार्यालय से संबंधित अभ्यार्थियों के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इन जेबीटी अध्यापकों के पदों हेतू सामान्य श्रेणी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 31.12.2016 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 31.12.2020 बैच, ओबीसी श्रेणी में 31.12.2016, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 31.12.2016 बैच, एससी, एसटी और एससी की बीपीएल श्रेणी में 31.12.2016 बैच शामिल है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सूची, बायोडाटा फॉर्म व काउंसलिंग संबंधी पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाईटwww.ddeeuna.inपर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों को कॉल लैटर भी भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैच से संबंधित किसी अभ्यर्थी का नाम यदि संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा भेजा नहीं गया है तथा संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वे अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी केवल अपने गृह जिला में ही काउसलिंग में भाग ले सकता है तथा उन्हें अपने गृह जिला में ही समस्त 12 जिलों की प्राथमिकताएं देनी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक व विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर की चर्चा : पट्टा मेहलोग में बैंकर्स समिति की बैठक

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पट्टा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूको बैंक की लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तमन्ना मोदगिल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

त्यौहार, जीवन प्रबंधन का आधार – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हमारे त्यौहार हमारे जीवन प्रबंधन का आधार हैं और हम सभी को...
article-image
पंजाब

इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सिमरत, कमलेश रानी, संदीप कुमारी, कमलेश, रीना रानी, मीनाक्षी, रेखा रानी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मार्च से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी...
Translate »
error: Content is protected !!