जेबीटी अध्यापकों के भरें जाएंगे 12 पद

by

ऊना, 24 नवंबर: उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 12 पद बैच बाईस अनुबंध आधार पर भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि अनारक्षित श्रेणी में 4 पद, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 1 पद, एससी श्रेणी में 3 पद व ओबीसी श्रेणी में तीन पद 31.12.2011 बैच तथा अनारक्षित वर्ग में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की श्रेणी में 1 पद अबतक के बैच आधार पर भरें जाने हैं। इन पदों हेतू समस्त रोजगार कार्यालयों को 10 दिसंबर से पूर्व पात्र अभ्यार्थियों के नाम प्रायोजित करने के लिए कहा गया है।
देेवेंद्र चंदेल ने बताया कि अन्य जिलों के पात्र अभ्यार्थी 23 नवंबर, 2021 को इन पदों की शैक्षणिक योग्यता नवीनतम आरएंडपी रूलस के तहत पूर्ण करते है वह भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों के अभ्यार्थी आवेदन पत्र काउंसलिंग तिथि को ही कार्यालय में जमा करवायें। डाक के माध्यम से कोई भी आवेदन पत्र इस कार्यालय को न भेजें। उन्होंने कहा कि आरएंडपी रूलस कार्यालय की बेवसाईट ूूूण्ककममनदंण्पद पर उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे प्रयागराज : पत्नी के साथ महाकुंभ में किया संगम स्नान

एएम नाथ।  प्रयागराज : महाकुंभ के समापन से पहले आखिरी रविवार को संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालु सुबह से संगम तट पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली जैसा कांग्रेस का हाल हिमाचल में भी होगा : राजीव बिंदल

 एएम नाथ। शिमला : हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा विपक्ष के लिए आंखें खोलने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओमान में फंसी शाहपुर की 24 वर्षीय पवना, विदेश मंत्रालय के समक्ष सीएम उठाएंगे मामला : 16 दिसंबर, 2023 को घरेलू काम के लिए गई थी दुबई

एएम नाथ। धर्मशाला : शाहपुर के कुठारना की रहने वाली एक 24 वर्षीय लड़की पवना 16 दिसंबर, 2023 को घरेलू काम के लिए दुबई गई थी, उसके बाद कई दिनों तक उसका कोई सुराग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता बदले के लिए नहीं, बदलाव के लिए होती है : जयराम ठाकुर

सदन में हमने स्पीकर से विधानसभा की गरिमा बचाने की गुहार लगाई थी अपनी कुर्सी को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को प्रताड़ित करने का साधन न बनाएँ मुख्यमंत्री एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
Translate »
error: Content is protected !!