जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को नर्सरी शिक्षक के रूप में नियुक्त करने की उठी मांग : डॉ. मामराज पुंडीर

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के 6297 स्कूलों में प्री-प्राइमरी (नर्सरी) शिक्षक न होने की स्थिति में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने राज्य सरकार से जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को नर्सरी शिक्षक के रूप में नियुक्ति का अवसर देने की मांग उठाई है।
डॉ. पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हजारों की संख्या में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) कर चुके प्रशिक्षित युवा दो वर्षों की गहन शिक्षक प्रशिक्षण के बावजूद वर्षों से बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के 6297 स्कूल ऐसे हैं जहां प्री-प्राइमरी शिक्षक की तैनाती नहीं है, जिससे प्रारंभिक शिक्षा प्रभावित हो रही है।
उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि हाल ही में भेजे गए 10,000 से अधिक नियुक्ति निवेदनों में से 9986 आवेदन अस्वीकार कर दिए गए, जो दर्शाता है कि सरकार इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। ऐसे में सरकार को तत्काल प्रभाव से इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
डॉ. पुंडीर ने सरकार से आग्रह किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रारंभिक बाल शिक्षा को मज़बूती देने के लिए स्थानीय, प्रशिक्षित व योग्य JBT पास युवाओं को नर्सरी शिक्षकों के रूप में तैनात किया जाए। इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि बेरोजगारी में भी कमी आएगी।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सरकार को इस विषय पर स्थायी नीति बनाकर प्री-प्राइमरी स्तर पर हर स्कूल में शिक्षक की अनिवार्य तैनाती सुनिश्चित करनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री पंचतत्व में विलीन, उनकी पार्थिव देह को डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री व उनकी बेटी आस्था ने दी मुख्यागिनी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दिया अर्थी को कंधा

एएम नाथ। गोंदपुर जयचंद (ऊना) : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की धर्मपत्नी दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री का अंतिम संसकार उनके पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश की अग्रिहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों मेंबाधित रहेगी

कण्डाघाट : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन ज़िला के कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहनाज गिल ने पिता की पुलिस ने खोली पोल, कहा सिक्योरिटी पाने अपनाया कौन सा हथकंडा : शहनाज गिल के पिता ने कहा कि पुलिस द्वारा उनपर जो भी लगाए आरोप, बेसलेस

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक के पीए, पीएसओ सहित भाजपा वर्करों पर लगी धारा- 326

गगरेट । विधानसभा चुनाव के दौरान अभयपुर गांव में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। क्योंकि पुलिस की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!