हमें दुनिया को स्वस्थ धरती स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाना होगा : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। बिलासपुर  : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की के साथ झंडूता में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर आयोजित क्षेत्रीय संगोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमें मां भारती की धरा को रासायनिक खाद और कीटनाशक से मुक्त करने का संकल्प लेना होगा।

हमें ही दुनिया को स्वस्थ धरती, स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाना होगा। आज देश ने आत्मनिर्भर भारत का सपना संजोया है आत्मनिर्भर भारत तभी बन सकता है जब उसकी कृषि आत्मनिर्भर बनेगी। हमें दवाइयों और रसायनों के बदले मां भारती की मिट्टी का संवर्धन गोवर्धन से करना होगा। प्राकृतिक तत्वों से करना होगा। हर चीज के हित में हर जीव के हित में प्राकृतिक खेती को हम जन आंदोलन बनाएंगे

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश रासायनिक खेती को छोड़कर तीव्रता से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा है। ज़मीन की उपज बढ़ रही है, ज़हर मुक्त फसलें तैयार हो रही हैं और किसानों की आय भी बढ़ रही है। देवभूमि में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज देशभर में इस पुण्य के कार्य को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने इस संगोष्ठी के सफलआयोजन हेतु संबंधित विभाग एवं किसान भाइयों को भी शुभकामनाएँ दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी को आत्म निर्भर बनाने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम : अजय वर्मा

 धर्मशाला को मिलीं 15 इलेक्ट्रिक बसें, वोल्वों बसें खरीदने की तैयारी  एएम नाथ। धर्मशाला 19 अप्रैल। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि एचआरटीसी को आत्मनिर्भर एवं व्यवहार्य बनाने के लिए ठोस कदम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या

मानसा : अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा में अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना के तहत जिला में 27 वर्ष तक की आयु के 466 निराश्रित बच्चों का अभी तक किया चयन – DC अपूर्व देवगन

चंबा, 21 नवंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की पात्रता और दिए जा रहे लाभों के प्रति पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट से हिमाचल प्रदेश सरकार को गुरुवार को कड़ी फटकार : सरकार को गलती का एहसास हुआ और मांग ली माफी

नई दिल्‍ली : हिमाचल प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को कड़ी फटकार खानी पड़ी। मामला दिल्‍ली की प्‍यास से जुड़ा था। हिमाचल सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल...
Translate »
error: Content is protected !!