जेल में बंद पंजाब युवा कांग्रेस नेता ​​लकी संधू को एक शादी की पार्टी में नाचते देखा : सब-इंस्पेक्टर और एएसआई को निलंबित

by

लुधियाना : लुधियाना के जेल में बंद पंजाब युवा कांग्रेस नेता सर्वोत्तम सिंह उर्फ ​​लकी संधू को एक शादी की पार्टी में नाचते देखा गया। लकी संधू के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। जिसके बाद पंजाब पुलिस एक्शन में आई और दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

संधू पर 9 मामले हैं दर्ज : संधू पर दंगा, अपहरण, हमला, जबरन वसूली और गोलीबारी समेत कई आरोपों के तहत कम से कम 9 मामले दर्ज हैं। इस साल सितंबर में अपहरण और दंगे के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद वर्तमान में लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद, पंजाब युवा कांग्रेस नेता संधू को कथित तौर पर रायकोट में एक शादी की पार्टी में भाग लेते और अन्य मेहमानों के साथ भांगड़ा करते हुए देखा गया।

जेल कर्मचारी उसके साथ नहीं था : अधिकारियों के मुताबिक सवोत्तम सिंह उर्फ लक्की संधू अपहरण के एक मामले में लुधियाना के केंद्रीय कारागार में बंद था. उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या की शिकायत के बाद आठ दिसंबर को स्नाकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ले जाया गया था। जेल अधिकारियों ने कहा कि लुधियाना पुलिस आयुक्तालय की एक टीम उसके साथ इलाज के लिए पीजीआईएमईआर गई, और कोई भी जेल कर्मचारी उसके साथ नहीं था। वह पीजीआईएमईआर पहुंचे थे और अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने के बाद वह पुलिस टीम के साथ 8 दिसंबर को वापस लौटते समय यहां से 40 किलोमीटर दूर रायकोट में शादी समारोह में रुके।

पुलिस कमिशनर कुलदीप चहल ने जांच के आदेश दिए गए : : लुधियाना के पुलिस कमिशनर कुलदीप चहल ने कहा कि लकी संधू के साथ आए सब-इंस्पेक्टर मंगल सिंह और एएसआई कुलदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है. चहल ने कहा, उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तुम्हारा नंबर आ गया है… पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी : विदेशी नंबर आया मैसेज

चंडीगढ़ : पंजाब के लोकप्रिय सिंग मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी मिली है। विदेश नंबर से आए मैसेज में लिखा है कि तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया है। मनकीरत...
article-image
पंजाब

SGPC के पूर्व प्रधान हरजिंदर धामी को मनाने पहुंचे अकाली नेता…. इस्तीफा वापस लेने को नहीं तैयार

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा सहित विभिन्न अकाली नेता बुधवार को एसजीपीसी के वर्तमान अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के निवास पर पहुंचे और उन्हें मनाने की कोशिश की। करीब एक घंटे...
article-image
पंजाब

शक्ति मंदिर होशियारपुर में होने जा रही श्री हमुनान कथा के उपलक्ष्य में आज भव्य शोभायात्रा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वामी गोविन्द देव गिरि जी महाराज , कोषाध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के श्रीमुख द्वारा आरम्भ होने जा रही श्री हमुनान कथा के उपलक्ष्य में आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन...
article-image
पंजाब

भारतीय खाद्य निगम गढ़शंकर में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

गढ़शंकर :  भारतीय खाद्य निगम गढ़शंकर में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका आयोजन खाद्य निगम के प्रबंधक संजय कुमार तनेजा व स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!