जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हो गई मौत? शहबाज सरकार ने जारी किया बयान

by

नई दिल्ली ।। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि इमरान खान की मौत हो गई है।

हालांकि, पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जेल में बंद इमरान खान की मौत की खबर को झूठा और भ्रामक बताया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में दावा किया गया था कि इमरान खान की मौत न्यायिक हिरासत में हुई है. साथ ही ये भी कहा गया था कि उनकी मौत किस वजह से हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है. इसमें यह भी दावा किया गया कि सरकार स्थिति की गंभीरता को मानती है और घटना के कारणों का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की तरफ कार्रवाई कर रही है।

इमरान खान की पार्टी ने खटखटाया इस्लामाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा

बता दें कि शुक्रवार (09 मई, 2025) को इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उनकी रिहाई के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और दावा किया था कि लंबे समय तक हिरासत में रहने की वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और भारत के साथ मौजूदा स्थिति के कारण उनकी जान को खतरा है।

मुख्यमंत्री केपी अली अमीन ने कोर्ट से की ये मांग

मुख्यमंत्री केपी अली अमीन ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें ये अपील की गई है कि मौजूदा भारत के साथ युद्ध की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत पैरोल/प्रोबेशन पर रिहा किया जाए. उन्होंने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था की कमी को लेकर पार्टी चिंतित है. उन्होंने ये भी दावा कि इमरान खान ने अपनी हिरासत के दौरान जेल नियमों का उल्लंघन नहीं किया था. सीएम ने दावा किया कि राजनीति से प्रेरित मामलों के कारण खान की लंबे समय तक हिरासत में रहना उनके मूल अधिकारों का उल्लंघन है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोटेरियन अवतार सिंह के सिर पर सजा रोटरी मिड टाऊन का ताज

 होशियारपुर :  स्थानीय होटल में रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन का अवार्ड फंक्शन व इंस्टालेशन सरमनी का आयोजन प्रधान ए.एस. अरनेजा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें स्टेज का संचालन पूर्व प्रधान गोपाल वासुदेवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या : गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी की हत्या की ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। यह दावा एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने किया कि अमेरिका के...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी प्री-लोक अदालत में लगाए जाएं ज्यादा से ज्यादा केस: अपराजिता जोशी

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने पैनल वकीलों, लेबर विभाग व इंश्योरेंस कंपनियों को प्री-लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले लगाने के लिए कहा होशियारपुर : सी.जे.एम- कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 1 फरवरी को करेंगे 38वें मेजर छज्जू राम मेमॉरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत

रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 फरवरी(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दोहपर 2.30 के उपरांत नगनोली में 38वें...
Translate »
error: Content is protected !!