जेल में बैठे एक व्यक्ति ने दी वकील की हत्या की सुपारी : 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 7 सितंबर: थाना गढ़शंकर के गांव डघाम निवासी हरमनदीप सिंह पुत्र बख्शीस सिंह द्वारा दिए गए बयान पर कार्रवाई करते हुए गढ़शंकर पुलिस ने उसी गांव के पिता-पुत्र परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा और मनजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह के खिलाफ उसे जान से मारने की सुपारी देने के आरोप में धारा 351,55,61(2) बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हरमनदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव का पूर्व सरपंच, मौजूदा नंबरदार है और गढ़शंकर अदालत में वकील है। उसने बताया कि उसके गांव के परमजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह, जिस पर नशीले पदार्थ रखने के आरोप में केस चल रहा है और वह जेल में है, के बारे में दीक्षांत पुत्र जसविंदर सिंह ने उसे बताया कि उक्त परमजीत सिंह ने करण पुत्र धर्मपाल और जशनदीप सिंह को मुझे और जसविंदर सिंह को मारने के लिए कहा था और बदले में उसने दोनों को विदेश भेजने का वादा किया है। इस काम के लिए उसने दोनों को पिस्तौल भी दी थी और चेक करने पर पिस्तौल खराब पाई गई। हरमनदीप सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह ने उक्त दोनों को हमें मारने के लिए आर्थिक मदद देने का भी भरोसा दिया था लेकिन बाद में उक्त दोनों कर्ण व जशनदीप सिंह ने यह काम करने से इंकार कर दिया। हरमनदीप सिंह ने पुलिस से मांग की कि उक्त परमजीत सिंह और उसके बेटे मनजीत सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में गढ़शंकर थाने में दोनों बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश सेना में इतिहास रचा, मेजर मुनीश और कैप्टन हरप्रीत चौहान बने पहले भारतीय दंपति जिन्हे मिला कमीशन

लंदन / नई दिल्ली/ दलजीत अजनोहा : ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मेजर मुनीश चौहान और कैप्टन हरप्रीत चौहान ने ब्रिटिश आर्मी में कमीशन प्राप्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग गिरोह का मुख्य शूटर की हत्या : हत्यारों ने हाथ-पांव बांधकर गोलियों से छलनी किया फिर लगा दी आग

नई दिल्ली :   लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य की हरियाणा में हत्या हो गई है। इसकी पहचान राजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बिश्नोई गिरोह का मुख्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह क्रूरता होगी… दिल्ली-NCR के कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर की गलियों से लावारिस कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अदालत के आदेश पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने...
article-image
पंजाब

पीएचजी जवान की मौत मामले में 5 निहंगों को नामजद करते हुए 35-40 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, 5 गिरफ्तार – मजीठिया ने आरोप लगाया कि बिना मुख्यमंत्री के आदेश के पुलिस गुरुघर में घुसकर गोली चलाने जैसा बढ़ा कदम नहीं उठा सकती

कपूरथला : दो गुटों के निहंगों द्वारा सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर मामला गरमाया हुआ था। गुरुवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो...
Translate »
error: Content is protected !!