जेल लोक अदालत में 6 मामलों का मौके पर ही किया निपटारा : जेल के कैदियों के लिए चलाया जाएगा व्यावसायिक साक्षरता अभियान – अपराजिता जोशी

by

होशियारपुर, 16 सितंबर:
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों के तहत सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने आज सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने सुपरडैंट केंद्रीय जेल होशियारपुर के साथ सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एस.ए.एस नगर द्वारा ‘जेल कैदियों के लिए व्यावसायिक साक्षरता’ नामक एक अभियान के बारे में चर्चा की, जो 20 सितंबर 2023 से 20 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाना है। इस अभियान के दौरान दोषियों/कैदियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने सुपरडैंट केंद्रीय जेल को प्रशिक्षण के लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सजायाफ्ता/कैदियों की समस्याओं को सुना गया। इसके अलावा, सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा सेंट्रल जेल, होशियारपुर में जेल लोक अदालत लगाई गई, जिसमें 6 छोटे अपराध के मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस मौके पर जेल सुपरडैंट जोगिंदर सिंह, अतिरिक्त सुपरडैंट अमृतपाल सिंह व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गया पंद्रह दिवसीय कैंप

गढ़शंकर। गांव सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गए पंद्रह दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम दिन श्री गुरु रविदास जी...
article-image
पंजाब

अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए आयोग हर ज़िला, तहसील व गांव स्तर पर बना रहा है 25-25 वालंटियर्स की टीम: जसवीर सिंह गढ़ी

पंजाब एससी कमिशन के चेयरमैन ने वैसाखी के पावन अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में टेका माथा सामाजिक समानता और भाईचारे का दिया संदेश श्री खुरालगढ़ साहिब (होशियारपुर), 13 अप्रैल: पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के...
article-image
पंजाब

4 साल बाद ग्रिफ्तार… पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने की थी अपनी पत्नी की हत्या, ब्रेन मैपिंग टेस्ट से खुला राज,

चंडीगढ़ : चार साल पहले हुई 60 वर्षीय सीमा गोयल की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने उनके पति भारत भूषण गोयल को गिरफ्तार किया है। गोयल पंजाब यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रोफेसर है...
Translate »
error: Content is protected !!