जेल से सरकार कैसे चलाएंगे मुख्यमंत्री जब तो वह नियमित तौर पर संदेश तक नहीं भेज सकते : केजरीवाल अपने विधायकों व दिल्ली की जनता के लिए चाहते है संदेश भेजना

by

चंडीगढ़  :  आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का कहना है कि तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों व दिल्ली की जनता के लिए संदेश भेजना चाहते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।ऐसे में कानून व राजनीति के कई विशेषज्ञों का मानना है कि जब मुख्यमंत्री संदेश तक नहीं भेज सकते हैं तो वह नियमित तौर पर जेल से सरकार कैसे चलाएंगे।

ऐसे में सरकार और जनहित से जुड़े कार्यों में अवरोध आ सकता है। यही कारण है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग और तेज कर दी है।  वहीं आप सांसद संजय सिंह से जब पूछा गया कि मंगलवार को हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के बाद क्या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए, इस पर उन्होंने कई नेताओं व मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री के नाम गिनाए और उन पर विभिन्न आरोप लगाए। संजय सिंह ने केजरीवाल के इस्तीफे से इनकार करते हुए उल्टा सत्ता पक्ष के मंत्रियों से इस्तीफे की मांग कर डाली।

संजय सिंह के मुताबिक जेल में बंद अपराधियों को जो अधिकार दिए गए हैं, केजरीवाल को उन सामान्य अधिकारों से भी वंचित रखा गया है। जबकि अरविंद केजरीवाल तीन बार चुनकर आए हुए मुख्यमंत्री हैं। संजय सिंह ने कहा कि जेल में बंद अपराधी अपने परिचितों से मुलाकात कर सकते हैं, बात कर सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 2 दिन पहले अपने वकील से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने संदेश भेजा कि दिल्ली के उनके विधायक प्रतिदिन अपने क्षेत्र में जाएं, जनता की समस्याओं को सुनें और उसका समाधान करें।

संजय सिंह का कहना है कि सीएम द्वारा संदेश भेजे जाने के कारण उन पर इंक्वारी बिठा दी गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। संजय सिंह के मुताबिक जेल में वकीलों से मुलाकात के दौरान केजरीवाल के आसपास कई पुलिस वाले खड़े कर दिए जाते हैं, जबकि सामान्यत: जेल में वकील से मुलाकात के दौरान ऐसा नहीं होता।  आम आदमी पार्टी का कहना है कि जेल में बंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए बुधवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इजाजत मिली थी। हालांकि बाद में कैंसिल कर दी गई। इस मुलाकात को लेकर संजय सिंह ने कहा कि हमें मुलाकात का टोकन नंबर दे दिया गया था, लेकिन बाद में वह टोकन नंबर रद्द कर दिया गया। संजय सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें नए सिरे से मुलाकात का समय दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज का मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज : शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा खालसा कालेज का प्रोसपैक्ट व सालाना मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा शिरोमणि कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में विशेष रुप से शिरकत की गई। एडवोकेट हरजिन्द्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में तीन मृतकों सहित 7 लोगो के जाली आधार कार्ड बनाकर पहले मुख्त्यारनामा करवाया फिर बेच दी गई करोड़ों की जमीन : डीएसपी ने शिकायत मिलने की बात को स्पष्ट तौर पर नाकारा , रीडर ने कहा नंबरी नहीं है दस्ती होगी

एनआरआई ने डीएसपी गढ़शंकर को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर, 5 सितंबर :  गढ़शंकर के गांव पनाम में करोड़ो की 44 कनाल, पांच मरले जमीन को तीन...
article-image
पंजाब

निलंबन के बाद नवजोत कौर का दावा : कांग्रेस के 70% पंजाब नेता मेरे साथ….90 प्रतिशत लोगों का समर्थन

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए वाली टिप्पणी के चलते पार्टी से निलंबित किए जाने के एक दिन बाद नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें कांग्रेस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

चाकू और एक्टिवा समेत तीन युवक दबोचे, सेक्टर-39 थाना पुलिस को सफलता सुबह साइकिल सवार को लूटने की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों...
Translate »
error: Content is protected !!