जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन से निकले घड़े : सोने-चांदी के सिक्कों की खबर से मची सनसनी, सामान समेटकर लोग हुए फरार

by

जिसके हाथ जो लगा, उठा ले गया; प्रशासन ने सिक्के व अन्य सामान ले जाने वालों की तलाश शुरू की

खरड़। खरड़ के नजदीकी गांव घड़ूंआं में पुराने पंचायत घर की इमारत गिराकर की जा रही खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से कथित तौर पर सोने-चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचते रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जिसके हाथ जो सामान लगा, वह उसे उठाकर ले गया। अब प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों की पहचान और तलाश की जा रही है, जो कथित तौर पर सिक्के या अन्य सामान लेकर गए हैं।

जेसीबी से खुदाई के दौरान निकलीं घड़े जैसी वस्तुएं

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर नगर पंचायत घड़ूंआं की जेसीबी मशीन से पुराने पंचायत घर की इमारत को गिराने के बाद जमीन की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान जमीन के नीचे से घड़े जैसी वस्तुएं निकलने की बात सामने आई। इनमें पुराने सोने और चांदी के सिक्के होने की चर्चा फैल गई।

सूत्रों के मुताबिक, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर सिक्के एकत्र कर लिए। वहीं, खुदाई के काम में लगे प्रवासी मजदूरों के बच्चों द्वारा भी बड़ी संख्या में सिक्के उठाए जाने की बात सामने आई है।

खबर फैलते ही मौके पर उमड़ी भीड़

जमीन के नीचे से कीमती सामान मिलने की खबर तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद खुदाई वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी और देर रात तक लोग वहां पहुंचते रहे।

स्थानीय लोगों के पहुंचने तक खुदाई के काम में लगे कुछ लोग कथित तौर पर सामान लेकर मौके से जा चुके थे। इसके बाद ग्रामीण भी काफी समय तक खुदाई वाली जगह पर अपने स्तर पर सिक्के और अन्य सामान तलाशते नजर आए।

प्रशासन ने शुरू की सामान ले जाने वालों की तलाश

मामले को लेकर घड़ूंआं के कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार जिंदल ने बताया कि उक्त स्थान पर धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी सामान ले जाने की तस्वीरें उनके पास पहुंची हैं। प्रशासन की ओर से पुलिस की मदद से संबंधित लोगों की पहचान कर उनसे अन्य सामान बरामद करवाने का प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल जमीन के नीचे से मिले बताए जा रहे सिक्कों और अन्य सामान की वास्तविक स्थिति तथा उनकी कीमत को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि खुदाई के दौरान वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ था और उसे अपने साथ ले जाने वाले लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फर्जी पटवारी को 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार : तहसीलदार के नाम पर 7000 रुपए रिश्वत मांगी

लुधियाना :   विजिलेंस ने एक फर्जी पटवारी को 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह प्राइवेट व्यक्ति खुद को कोहाड़ा क्षेत्र का पटवारी बताता था। जिसने तहसीलदार के नाम पर...
article-image
पंजाब

रंश शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर, 11 अक्टूबर  : सतलुज ब्यास टाइम्स की और से गढ़शंकर के गांव बोड़ा के  रंश शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और रंश के पिता संदीप शर्मा व माता पूजा शर्मा को...
article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग : कफन तैयार रखो….सोशल मीडिया पोस्ट में मिली धमकी

कनाडा एक बार फिर से पंजाबी सिंगर के बंगले पर फायरिंग की घटना सामने आई है. फायरिंग की यह घटना पंजाब सिंगर प्रेम ढिल्लो के बंगले की है. सुरक्षा एजेंसियों ने भी फायरिंग की...
article-image
पंजाब

निजी अस्पताल में बतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला से मारपीट करने के आरोप में अस्पताल की मालिक डॉक्टर के डॉक्टर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 22 नवंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने अस्पताल में  वतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला  के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को...
Translate »
error: Content is protected !!