जोहड़ ताल गुरुद्वारा में झंडा चढ़ाने की रस्म व विशाल भंडारा : गुरु की चौकी में शमशेर सम्मू ने किया गुणगान।

by

पट्टा मेहलोग, 18 मई (तारा) :  विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुड़ी के गांव जोहड़ताल में स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल गुरु की मंजी परिसर में दर्जनों लोगों द्वारा झंडा चढ़ाने की रस्म व अरदास पूरी की गई।

गया। इस मौके पर दून के विधायक चौधरी रामकुमार, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी,पूर्व प्रधान दुर्गावती शर्मा, विधि चंद राणा, हेतराम, ज्योति गुप्ता, ज्ञान चंद रुहान, लक्की कश्यप, गुरमेल चौधरी, रमेश कुमार शर्मा,ओम प्रकाश ठाकुर, सूर्यकांत, अभिनव, मान सिंह, तेजू राम के इलावा स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुनील कुमार, ज्ञान चंद , मंजू शर्मा सहित अन्य सेवादारों ने झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी की व गुरू की चौकी भी लगाई गई। इस दौरान बद्दी के डाक्टर अंशु शर्मा व उनकी टीम द्वारा फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन भी किया

दोपहर बाद राबी गांव के प्रकाश चंद शर्मा व बागी गांव के हुकमी दत्त की पार्टी ने भजन कीर्तन किया जाएगा, जिसमें पंचायत के लोगों के अलावा दूसरी पंचायतों के लोगों ने भी शीश नवाए। पंजाब के मशहूर कलाकार शमशेर शम्भू एंड पार्टी ने भजन कीर्तन कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कमेटी के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि बाबा हरिपुर साहिब की कृपा से यहां वर्षों पूर्व गुरु साहिब की मंजी विराजमान है व हर वर्ष यहां भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता है,जिसमें क्षेत्र के इलावा बाहरी राज्य की संगत भी शीश नवाने आती है। ऐसे में इस स्थान का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने खनन नीति के बारे में क्रशर व जमीन मालिकों को किया जागरुक : कहा, नई नीति का अधिक से अधिक लाभ लें क्रशर व जमीन मालिक

नई नीति से अवैध खनन पर सख्ती होगी व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार के खान एवं भूविज्ञान विभाग की ओर से जारी पंजाब स्टेट माइनर मिनरल (संशोधन) पॉलिसी-2025 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी के दो रोवर्स का राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड के लिए चयन

एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के 2 छात्रों का चयन इस वर्ष के राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में रेंजर एवं रोवर इकाई में हुआ है। महाविद्यालय के रोवर इकाई के प्रभारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत के खाते में आया मेडल : मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली । पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत के खाते में एक भी मेडल नहीं आया था। लेकिन पहले दिन मनु भाकर ने मेडल की आस जगाई थी। दूसरे दिन हुए फाइनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा करेंगे अध्यक्षता- अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा,16 जनवरी :    ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किया जाएगा।  समारोह के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!