चंडीगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी सुमित उर्फ क्लच गिरफ्तार

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 18 मई  : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी सुमित उर्फ क्लच को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है
यह कार्रवाई कंवरदीप कौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों, के.एम. प्रियंका, पुलिस अधीक्षक सिटी चंडीगढ़ के मार्गदर्शन तथा धीरज कुमार, एसडीपीओ साउथ वेस्ट की निगरानी में की गई। थाना सेक्टर-39 की टीम, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एसएचओ सेक्टर-39 कर रहे थे, ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित उर्फ क्लच पुत्र सतिश निवासी मकान नंबर 929, जनता कॉलोनी, नया गांव जिला मोहाली (पंजाब), उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 चंडीगढ़ में एफआईआर नंबर 85 दिनांक 17.05.2026 के तहत धारा 317(2), 341(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एएसआई रचना ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सेक्टर-37 चंडीगढ़ के पास आरोपी को एक मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट HP-27-T-3513 लगी हुई थी। जांच के दौरान मोटरसाइकिल के पीछे लगा असली नंबर PB-27-F-8518 पाया गया, जो मालोया, चंडीगढ़ क्षेत्र से चोरी की गई थी। सत्यापन में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल मंडी ग्राउंड, मालोया से चोरी हुई थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो होंडा मोटरसाइकिल नंबर PB-27-F-8518 बरामद कर ली है। जांच के दौरान आरोपी को 17 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना नया गांव, पंजाब में वर्ष 2020 में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस को ड्रग ओवरडेज का शक : हिमाचल के युवक की पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में मौत

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी के ब्वाॅयज होस्टल नंबर-7 के कमरा नंबर-93 में मंगलवार सुबह एक युवक की हालत खराब हो गई। आनन-फानन कमरे में मौजूद उसके साथी उसे सेक्टर-16 जीएमएसएच में लेकर गए जहां...
article-image
पंजाब

“पढ़ाएं बच्चे या चेक करें टिकट?”:  शिक्षकों की टिकट चेकिंग ड्यूटी लगाने के डीईओ के आदेशों की डीटीएफ ने की कड़ी निंदा

परीक्षाओं के दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को लगाना विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़: डीटीएफ होशियारपुर: शिक्षकों की प्रतिनिधि संस्था डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) होशियारपुर द्वारा जारी उस आदेश की कड़े शब्दों...
article-image
पंजाब

चंबा का होली बाजार खतरे में : बिलासपुर व ऊना जिला में एक-एक मौत दर्ज

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात से मिले जख्म भरने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंबा में चार दिन की भारी बारिश से होली बाजार को खतरा हो गया...
Translate »
error: Content is protected !!