ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल हाई स्कूल मढ़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक – चन्द्रशेखर

by
धर्मपुर, 24 दिसम्बर। विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम भी हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ज्ञानधारा पब्लिक हाई स्कूल मढ़ी की अग्रणी भूमिका की सराहना की। विधायक रविवार को ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल हाई स्कूल मढ़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए कार्य कर यही है तथा इस पर सरकार का पूरा ध्यान केंद्रित है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग विद्यालय खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है।
चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश में आज जितने भी उच्च शिक्षण संस्थान चल रहे हैं वे कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में ही खोले गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है, इसलिए जरूरी है कि विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से बच्चों को सही समय पर सही मार्गदर्शन प्रदान करने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने ने आशा जताई कि साझा दृष्टिकोण से सभी मिलकर एक शिक्षित और समृद्धि युक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
इस मौके विधायक ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की तथा ऐच्छिक निधि से 21000रू की राशि प्रदान की।
इस मौके प्रधान ग्रांम पंचायत बिंगा, तांबो देवी, विद्यार्थी, अभिभावक व अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

लाईब्रेरी बुक हब आधुनिकीकरण का लोकार्पण- 16 दिसम्बर को न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल होंगे मुख्यातिथि

सोलन : पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्थापित ‘लाईब्रेरी बुक हब’ में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का 16 दिसम्बर, 2023 को विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को भाखड़ा नांगल बांध के परिचालन मे हस्तक्षेप से पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट ने रोका : हरियाणा को पानी छोड़ने का आदेश दिया

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को भाखड़ा नांगल बांध के कामकाज में हस्तक्षेप करने से बचने का निर्देश दिया है, जो भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित : अभ्यर्थी सादे कागज़ पर 26 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना, 26 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, शिव मंदिर सलोह, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में...
हिमाचल प्रदेश

संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद गगरेट उपमंडल से 16 आवेदन प्राप्त हुए, 11 लाभार्थियों को जारी हुई आर्थिक सहायता

जिला ऊना में 91 लाभार्थियों को जारी की कुल 26.46 लाख रुपए की आर्थिक मदद ऊना: जिला प्रशासन की संबल योजना के तहत 30 जून 2022 तक जिला ऊना से कुल 142 आवेदन प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!