ज्ञानी रघुबीर सिंह को हटाने का निर्णय हो चुका : पीर मोहम्मद ने 72 घंटे के नोटिस को दिखावा बताया

by

अमृतसर :  अमृतसर में सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह को पद से हटाए जाने के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के वरिष्ठ नेता करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने इस फैसले पर गहरी चिंता और कड़ा विरोध जताया है।

उन्होंने जारी बयान में कहा कि मुख्य ग्रंथी जैसे सर्वोच्च धार्मिक पद से अचानक हटाना पंथक मर्यादा और परंपराओं के खिलाफ है। यह फैसला सियासी इच्छाओं से प्रेरित और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि 72 घंटे का नोटिस महज एक औपचारिकता है, जबकि हटाने का निर्णय पहले ही “लिफाफे” के जरिए तय किया जा चुका था। करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन ढांचे पर काबिज सियासी धड़ों की आलोचना करते हुए कहा कि धार्मिक संस्थाओं में लगातार राजनीतिक हस्तक्षेप से सिख संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब जैसे पवित्र स्थान के अहम पदों पर बार-बार बदलाव संस्था की स्थिरता और स्वतंत्र पहचान को कमजोर करता है।

उन्होंने ज्ञानी रघुबीर सिंह की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शख्सियत और पंथक योगदान निर्विवाद हैं। बिना ठोस कारण के उन्हें हटाना देश-विदेश में रह रही संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

उन्होंने एसजीपीसी पदाधिकारियों से अपील की कि ऐसे फैसले लेते समय निजी या सियासी हितों की बजाय पंथक भावनाओं और योग्यता को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से कौम में अविश्वास बढ़ेगा, जिसका असर भविष्य में देखने को मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 अनधिकृत कॉलोनियों को तोड़ा : नगर निगम होशियारपुर की सीमा से बाहर, जिला नगर योजनाकार के रेगुलेटरी स्टाफ ने की कार्रवाई

होशियारपुर, 7 जुलाई: पंजाब सरकार द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के तहत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर राहुल चाबा के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, होशियारपुर के रेगुलेटरी स्टाफ...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर बिश्नोई जेल इंटरव्यू मामला: हाईकोर्ट ने ADGP जेल को किया तलब, 14 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल इंटरव्यू मामले पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट की डबल बेंच जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल और जस्टिस कीर्ति सिंह ने पहले भी असंतुष्टि...
article-image
पंजाब

वक्फबोर्ड ने 20 दिनों में गांव शेरगढ़ के मुस्लिम समुदाय के लिए 3 कनाल 15 मरले का किया कब्रिस्तान रिजर्व

होशियारपुर, 2 फरवरी :    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन कार्य कर रहा है। पंजाब के सभी जिलों में मुस्लिम समुदाय की मुख्य जरूरत कब्रिस्तान को रिजर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान पर पंजाब में विस्फोटक एक्ट के तहत FIR; एलओसी से गिरफ्तारी – सीमा से सीधे सलाखों तक :

पंजाब पुलिस ने मंगलवार सुबह राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। जवान के खिलाफ जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र में विस्फोटक...
Translate »
error: Content is protected !!