ज्ञानी हरप्रीत सिंह बने अकाली दल के नए अध्यक्ष : 5 सदस्यीय समिति ने लगाई मुहर

by

अमृतसर: पंजाब की सियासत में एक बड़ा भूचाल आया है। शिरोमणि अकाली दल ने आज बुर्ज अकाली फूला सिंह में आयोजित विशेष इजलास में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को अपना नया अध्यक्ष घोषित कर दिया है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह का राजनीतिक क्षेत्र में पदार्पण एक नई दिशा की ओर इशारा करता है। लंबे समय तक धार्मिक नेतृत्व में सक्रिय रहने के बाद अब उन्होंने राजनीतिक मंच पर कदम रखा है। पार्टी के डेलीगेट्स ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुनकर साफ कर दिया है कि शिरोमणि अकाली दल (बागी) अब एक नई विचारधारा और नेतृत्व के साथ आगे बढ़ेगा।

बीबी सतवंत कौर बनीं पंथक परिषद की अध्यक्षा :  बीबी सतवंत कौर को  पंथक परिषद की अध्यक्षा चुना गया है। इस कदम को महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और पंथक सिद्धांतों को राजनीतिक एजेंडे में प्राथमिकता देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

संगठनात्मक ढांचे का पुनर्गठन शुरू : पहले ही 2 दिसंबर को अकाल तख्त साहिब की फसील से गठित 7 सदस्यीय भर्ती कमेटी ने सक्रियता दिखाते हुए पार्टी ढांचे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इन सदस्यों ने राज्यभर में समर्थकों को संगठित कर डेलीगेट्स का चुनाव कराया और आज उसी प्रक्रिया के तहत नया नेतृत्व चुना गया।

सुखबीर बादल के लिए खतरे की घंटी ? : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। पार्टी के भीतर लंबे समय से उठ रही बगावती आवाजें अब संगठित रूप ले चुकी हैं। इससे आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति और जनाधार पर गंभीर असर पड़ सकता है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 साल के अनहद सिंह को गाड़ी में डालकर नहर में फेंक था : वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी, शव को क्षत-विक्षत करने के लिए नहर में फेंकी कार भी बरामद कर लीगिरफ्तार,

मोहाली : खरड़ पुलिस ने 3 महीने पहले जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए उप कप्तान करण सिंह संधू ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023...
article-image
पंजाब

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्यः मुख्य कृषि अधिकारी

होशियारपुर, 13 जनवरीः जिले के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया टूटोमाजरा में धार्मिक समारोह का आयोजित

 यह कार्यक्रम मौजूदा संत बाबा मक्खन सिंह जी और संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी के नेतृत्व मे समूह संगतों के सहयोग से करवाया गया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव टूटोमजारा में...
Translate »
error: Content is protected !!