ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

by
राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा – बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 17 रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत मझीण के मझीण केंद्र , ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़ केंद्र , ग्राम पंचायत सिहोरपाई के जजबाड़ केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। वहीं मझीण के दबकेहड़ , टिप्परी के डुहक , कमलोटा के कमलोटा , हड़ोली के बाह , बदोली के डोल, खुंडिया के अंबाडा , सिहोरपाई के बन चेल्लिया , जखोटा के वोहल जागीर , अलूहा के भौंरन , थिल के थिल , हिरण के हिरण , टिहरी के कण्डा टिहरी , सलिहार के काई , अधवाणी के जटेहड़ , गाहलियां के बल्ला , डोहग देहरियां के ठाणा , नाहरबन के पंजयाड़ा केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 9 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पदों पर साक्षात्कार के लिए सभी पात्र उम्मीदवारों को नए सिरे से आवेदन करना ज़रूरी है। इन पदों हेतु साक्षात्कार उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी के कार्यालय में दिनांक 11 दिसंबर 2024 को प्रातः 10 बजे निश्चित किए गए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन से भागा कैदी बिलासपुर में पकड़ा: महिला को किया था घायल

सोलन : हिमाचल की सोलन जेल के बाहर से पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हुआ कैदी गुलशन बिलासपुर में पकड़ा गया है। बद्दी से सोलन लाया गया यह कैदी शनिवार देर शाम को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला ओला कैब सेवा का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 17 जून : राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA), यूटी चंडीगढ़ ने कैब एग्रीगेटर कंपनी ओला (M/s ANI Technologies Private Limited) के विरुद्ध बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उसका एग्रीगेटर लाइसेंस छह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

ऊना : नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मुझे गाली दी-पीड़िता बोली …पहलगाम हमले को लेकर मोहाली में कश्मीरी छात्रा के साथ बदसलूकी

मोहाली  :  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में गु्स्सा उबाल पर है. इस बीच पंजाब के मोहाली में खरड़ में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला...
Translate »
error: Content is protected !!