ज्वालामुखी में आयोजित होगा मेडिकल एड असेसमेंट कैंप

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा)
उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी द्वारा मेडिकल एड असेसमेंट कैंप का आयोजन 6 नवंबर 2023 को ज्वालामुखी के गीता भवन में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक और 7 नवंबर 2023 को प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक को खुंडिया अस्पताल में किया जा रहा है , जिनमें पात्र दिव्यांगजन जिनकी पात्रता 40 प्रतिशत या इससे अधिक हो उन्हें किसी भी प्रकार का कृत्रिम अंग , जिनकी उनको आवश्यकता हो का आंकलन किया जाना है । उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि एलिम्को ऑक्सिलरी प्रोडक्शन सेंटर चंडीगढ़ से विशेष टीम आंकलन के लिए आएगी। आंकलन के लिए पात्र व्यक्तियों को चिकित्सा प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र 22500 मासिक से अधिक ना हो , आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो को लाना आवश्यक है । इस आंकलन के बाद 3 दिसंबर 2023 को ज्वालामुखी के गीता भवन में प्रातः 11 बजे कृत्रिम अंगो का वितरण किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ एक फाइल को छोड़कर.. सभी पर साइन कर पाएंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल : सिंघवी ने यूं समझाईं कोर्ट की शर्तें

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आबकारी नीति मामले में उन्हें जमानत दे दी है. उनके...
article-image
पंजाब

62 नशीली गोलियां सहित एक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। पुलिस चौकी बीनेवाल के अंतर्गत पड़ते अड्डा हैबोवाल में  से एक युवक को पुलिस ने 62 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक के निर्देशों पर डीएसपी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*कमलेश ठाकुर ने धार और धंगड़ पंचायत का किया दौरा…….कहा … विकास कार्यों को मिलेगी गति*

एएम नाथ। देहरा, 04 अक्टूबर :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज धार व धंगड़ पंचायत का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!