ज्वेलर का हत्या : :हाथ-पैर तार से बांधकर पानी के ड्रम में डाला, सिर व शरीर पर चोट के गहरे घाव मिले

by

शिमला : नेरवा में ज्वेलर का शव किराए के मकान से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक के दोनों हाथ तरी से बंधे हुए थे। उसे पानी के ड्रम में डाला गया। उसके सिर व शरीर पर चोट के गहरे घाव मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के शिशनी गांव के रहने वाले गगन सिंह (56) के रूप में हुई है।

एसएचओ जयंत करण गौतम ने बताया कि आज फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य इकट्ठा करेगी। अभी तक गगन की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव का आज शिमला आईजीएमसी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

गगन सिंह नेरवा बाजार में ज्वेलरी शॉप चलाता था। उसका शव किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में मिला है। घर के भीतर खून के छींटे लगे हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, गगन के बेटे विशाल ने आज सुबह गगन को बार-बार फोन किया, लेकिन गगन ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद विशाल ने उनके परिचित छोटे लाल को फोन किया। छोटे लाल जब गगन के घर पहुंचा तो वहां गगन का खून से लथपथ शव पड़ा था। छोटे लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसी वक्त शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धन के अभाव में अब उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे युवा : संजय रत्न

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : विधायक संजय रत्न ने कहा कि बच्चे धन के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इस के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी डॉ. यशवंत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट के आदेशानुसार -60 वर्षों पुराने शिव मंदिर को शुक्रवार के गिरा दिया – मंदिर गिरने की विरोध में सड़क मार्ग पर उतरे ग्रामीण :

हमीरपुर :   सुजानपुर से थुरल हाईवे पर कुठेड़ा क्षेत्र में हाईकोर्ट के आदेशानुसार अतिक्रमण की जद में आए वर्षों पुराने शिव मंदिर को शुक्रवार के गिरा दिया गया। एक व्यक्ति की शिकायत के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत सुक्खू सरकार की नाकामी : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार और माफिया राज पर जनता का करारा प्रहार मुख्यमंत्री झूठे, उन पर मंत्री भी नहीं करते यकीन, ममता बनर्जी जैसी है सुक्खू की हालत एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कचरा प्रबंधन में उचित कार्य न करने पर संबंधित नगर परिषद/पंचायत के विरूद्ध होगी कार्यवाही : DC आदित्य नेगी

शिमला 22 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिला में कचरा प्रबंधन के अंतर्गत नगर निगम...
Translate »
error: Content is protected !!