झाड़माजरी स्थित उद्योग में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति राख

by

दमकल विभाग ने बचाई दो करोड़ की संपत्ति

बद्दी, 9 जून (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी में मंगलवार तड़के एक उद्योग में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की सूचना सुबह 4:09 बजे अग्निशमन विभाग को प्राप्त हुई, जिसके तुरंत बाद विभाग की टीम 4:10 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मात्र 8 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार यह इंडस्ट्री फायर का मामला था। आग बुझाने के लिए विभाग की 5 दमकल गाड़ियां और 15 अग्निशमन कर्मी मौके पर तैनात किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।
कंपनी के जीएम नीरज त्यागी ने बताया कि आगजनी की इस घटना में उद्योग में स्थापित ऑटोमेटिक पॉलिशिंग मशीन, ऑटोमेटिक प्लेटिंग प्लांट, मैन्युअल प्लेटिंग प्लांट, लेजर मशीन, तीन पैड प्रिंटिंग मशीनें, दो टेस्टिंग इक्विपमेंट, वॉल मिक्सर मशीन सहित उद्योग में रखा भारी मात्रा में रॉ मटेरियल और तैयार माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार उद्योग को करीब 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर हेम राज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान दर्ज किया गया है, जबकि विभाग की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।
गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन और उद्योग प्रबंधन द्वारा नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के अन्य उद्योगों को भी अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने दिए 31 मार्च तक मदर एंड चाइल्ड अस्पताल तैयार करने के निर्देश

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने कहा कि 31 मार्च तक निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जतिन लाल ने DC ऊना का संभाला कार्यभार

ऊना, 2 फरवरी – वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी जतिन लाल ने शुक्रवार को DC ऊना का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले जतिन लाल कौशल विकास निगम शिमला में प्रबंध निदेशक के पद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश ने कहर बरपा दिया : कुमारसेन, रामपुर और कुल्लू में पांच लोगों की मौत, प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कहर बरपा दिया है। शिमला के कुमारसेन, रामपुर और कुल्लू में पांच लोगों की मौत हुई है। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के जगराई नाला में बादल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियों पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से पड़ी फटकार के बाद मुख्यमंत्री अब असहज : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : झूठी गारंटियों पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी से पड़ी फटकार के बाद मुख्यमंत्री अब असहज हो गए हैं जिन्हें कभी भी कुर्सी छीन जाने का डर सता रहा...
Translate »
error: Content is protected !!